Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
काम के लती होने के 8 लक्षण
मुझे याद आता है कि मेरे पिछले बॉस ने एक बार मुझसे कहा था, "क्या तुम्हारे घर जाने का वक्त नहीं हुआ?" दुर्भाग्यवश मैंने उसपर ध्यान नहीं दिया और मुझे दो बार एनजाइना के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। क्या आपको काम की लत लग गयी है जैसे मुझे लगी थी? यहाँ पर आठ लक्षण बताये गए हैं जो साबित करते हैं कि आप काम के लती बनते जा रहे हैं।
बॉस से अगर चल रहा है रोमांस तो उसे ऐसे रखें सीक्रेट

1. आप घर पर बिलकुल समय नहीं देते
आपके घर के सदस्य उपेक्षित महसूस करते हैं और हो सकता है उन्होंने यह बात आपको बताई भी हो। तब आपका जवाब यह होता है कि आपके ऊपर काम का दबाव है और आपको अपनी नौकरी बचाने के लिए लम्बे समय तक काम करना पड़ता है। पर आप परिवार के कार्यक्रमों को छोड़ रहे हैं और अपनी बीवी के साथ थोड़ा भी समय नहीं बिता रहे।

2. आप अपनी लत के बारे में खुले नहीं हैं
हां, यह एक तरह की लत है। अगर आप (बेड पर या बाथरूम में) लुक छिप कर अपने मेल चेक कर रहे हैं, तो यह चेतावनी चिन्ह है। मनोचिकित्सक ब्रायन रॉबिन्सन जिन्होंने "चेंड टू द डेस्क" किताब लिखी है का मानना है कि काम आपको बर्बाद कर देता है और आप काबू के बाहर हो जाते हैं।

3. आप कभी काम करना बंद नहीं करते
समस्या यह नहीं है कि आप कितने घंटे काम करते हैं पर यह कि आप ऑफिस से पूरे समय जुड़े रहते हैं और इसके लिए हमें आधुनिक टेक्नोलॉजी को धन्यवाद देना चाहिए। आप अपना मोबाइल या कंप्यूटर घबराहट और अपराधबोध के बिना अचानक बंद नहीं कर सकते। आपका घर कंपनी का ही एक ब्रांच बनकर रह जाता है। आप अपने साथ काम करने वालों के लिए भी अच्छा उदाहरण नहीं होंगे खासकर तब जब आप प्रबंधकीय दर्जे पर हों।

4. आपके काम-जीवन का संतुलन मौजूद नहीं है
यह एक चैलेंज है। आप काम घर लाते हैं और यह आपके रूम में एक बड़े हाथी की तरह है। मानसिक तनाव के अलावा, आपके स्वास्थ्य पर असर हो सकता है क्यूंकि आपके पास आराम करने का समय नहीं है। आपके काम और जीवन का संतुलन बर्बाद हो चुका है।

5. आपकी नींद में बाधा आ रही है
इसमें कोई आश्चर्य नहीं है अगर आप अपने फ़ोन को साथ में रखकर सोते हैं। आपके फ़ोन पर ब्लू बत्ती का मतलब है कि आप शांति से सो नहीं पाएंगे। लम्बी गहरी नींद आपके लिए भूतकाल की चीज़ हो गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप अपने पास कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रखते हैं तो आपको गहरी नींद आ सकती है।

6. आप कभी छुट्टी नहीं लेते
फ़ोन बंद कर काम को भूल जाना आपके बस की चीज़ नहीं है। जब आपकी छुट्टी होती भी है तो आप अपना फ़ोन कभी बंद नहीं करते। आपका काम का प्रतिनिधि दूसरे लोगों को बनाने की असक्षमता एक बड़ा कारण हो सकती है। अगर आप काम को दूसरे लोगों को देना शुरू करते हैं तो आप छुट्टी ले सकेंगे और ऑफिस से दूर किसी जगह पर आराम कर रहे होंगे।

7. आप सेहत पर पड़ने वाले असर से बेखबर हैं
आज नहीं तो कल आपका शरीर कष्ट काटेगा। ज़्यादा काम करने वालों में ज्यादात समस्याएं आती हैं:
- दिल की बिमारी
- ज़्यादा मात्रा में नशीली दवाओं का सेवन
- व्याकुलता
- वज़न से जुड़ी समस्याएं
- अनिद्रा रोग

8. आप सामाजिक कार्यक्रमों को महामारी की तरह टालते हैं
दोस्तों और घर के लोगों के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में शरीक होना आपको अच्छा नहीं लगता। जब आपको ऐसा करना पड़ता है तो आप सहज महसूस नहीं करते। आपको काम की लत लगी हुई है पर आपकी ज़िंदगी में न तो सुकून है और न ही वह लाभप्रद है।



Click it and Unblock the Notifications
