Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
5 बॉलीवुड सेलिब्रिटी, जिन्होंने शादी के बाद भी पसंद किया बेऔलाद रहना
शादी का मकसद केवल बच्चे पैदा करना नहीं है। बल्कि ये किसी अपने का हाथ थामें उसके साथ खुशी-खुशी जीवन बिताने का एक वादा है।
हमारी बॉलीवुड इन्डस्ट्री में ऐसे कई सारे सेलिब्रिटी है जिन्होंने बेऔलाद रह कर भी अपने रिश्ते को प्यार से सिंचा है। इनमें से कुछ जोडों ने अपनी मर्जी से और कुछ को किस्मत के कारण बेऔलाद रहना पडा।
इन्होंने साबित किया है कि रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए बच्चों कि नहीं बल्कि प्यार, सम्मान और साथ की जरूरत है।

1 शबाना आजमी और जावेद अख्तर
शबाना आजमी और जावेद अख्तर की 28 साल की शादी दोस्ती जैसे मजबूत रिश्ते पर खड़ी है। ये दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं और तहे दिल से एक दूसरे का सम्मान करते हैं। हालांकि फरहान और जोया जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी की औलादें हैं लेकिन ये दोनों अख्तर परिवार को एक संपूर्ण परिवार बनाते हैं।

2 दिलीप कुमार और सायरा बानो
आज जहां रिश्ते कुछ ही सालों में टूट जाते हैं वहां दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी एक जीती जागति मिसाल है। 1966 में इन दोनों की शादी हुई और आज भी इनका प्यार उतना ही गहरा है। भले ही, इस रिश्ते को बड़े उतार-चढाव से गुजरना पड़ा लेकिन उनका प्यार कहीं भी कमज़ोर नहीं पडा। सायरा बानो दिलीप कुमार से 22 साल छोटी है लेकिन उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं कि उनकी कोई औलान नहीं है क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि अपने पति की देखभाल करना 10 बच्चों को संभालने के बराबर है।

3 अनुपम खेर और किरण खेर
बेमिसाल अभिनेता अनुपम खेर और खूबसूरत अभिनेत्री किरण खेर की पहली मुलाकात चंड़ीगढ़ में हुई। लेकिन ये दोनों दूसरी मुलाकात से एक दूसरे से करीब आए और 1985 में इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। हालांकि, पहली शादी से किरण का एक बेटा है और वह दूसरी शादी से भी एक औलाद चाहती थी। परंतु दुर्भाग्यवश ऐसा हो ना सका।

4 मीना कुमारी और कमाल अमरोही
मीना कुमारी को अपना पहला प्यार फिल्म के सेट पर मिला। इन्होंने अपने से 15 साल बडे कमाल अमरोही से ब्याह रचाया, जोकि एक निर्देशक थे। माना जाता है कि कमाल को अपनी पहली पत्नी से एक औलाद थी और वे मीना कुमारी के साथ परिवार बढ़ाने का कोई इरादा नहीं रखते थे। इस बात ने उनके व्यावसायिक एवं निजी जीवन में खटास पैदा की। अतः यही बात उन दोनों के अलग होने का कारण भी रही है।
IMAGE SOURCE:www.thefridaytimes.com

5 सैफ अली खान और करीना कपूर
एक इंटरव्यू में करीना का ये कहना कि वो शायद इस रिश्ते से बच्चे नहीं चाहती है ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा, "मैं शायद परिवार ना बढ़ाने का फैसला कर सकती हूं। मैं केवल 32 साल की हूं, और सैफ के पहली शादी से 2 बच्चे हैं। हम उन आम भारतीय जोडों की तरह नहीं है जो बच्चे पैदा करने के लिए शादी करते हैं। हम मॉडर्न हैं।



Click it and Unblock the Notifications
