Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
खाना खाने की इन आदतों से जानें व्यक्ति का नेचर
मीठा खाने वाले लोग प्यारे तो तीखा खाने वाले लोग शातिर होते हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि एक रिसर्च कहती है, जो खाने की आदतों से लोगों के व्यक्तित्व का राज़ खोलती है।
हम सभी के खाना खाने की अलग-अलग आदते होती हैं, कोई धीरे-धीरे खाता है तो कोई जल्दी खाने वालों में से एक होता है। ऐसे में क्या आपने कभी इनके व्यक्तित्व के बारे में सोंचा है?
आज हम आपको बताएंगे कि व्यक्ति का नेचर, खाना खाने की आदत से कैसे पता चल सकता है। हम यह भी बताएंगे कि वह ऑफिस में कैसा होता है और अगर किसी रिश्ते में पड़े तो कैसा होता है। आइये जानते हैं-

धीरे-धीरे खाने वाले लोग
धीरे खाने वाले लोग कभी जल्दबाजी में नहीं होते और वे वर्तमान में जीने में विश्वास रखते हैं। अगर जॉब की बात है तो वे अपना काम धीरे धीरे और अच्छी तरह से करते हैं। अगर रिश्ते की बात करें, तो वर्तमान क्षण में जीते हैं। दूसरी वे जिद्दी होते हैं, जिन्हें अपनी दिनचर्या से चिपके रहना पसंद होता है।

जल्दी खाने वाले लोग
तेजी से खाना खाने वाले लोग ठीक तरह से भोजन को चबाने के बारे में सोंचते भी नहीं और उसे तेजी से खत्म करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। ऑफिस में ऐसे लोगों पर बॉस जल्दी खुश हो जाते हैं क्योंकि वे लोग अपना काम जल्दी करवा लेते हैं। मल्टी टास्क करने में आपसे कोई नहीं जीत सकता। रिश्ते में भी आप अपने पार्टनर की जरुरत को जल्दी से जल्दी पूरा करने की सोंचते हैं।

नया-नया फूड ट्राई करने वाले लोग
ऐसे लोगों को रोमांच से प्यार होता है। ऐसे लोगों के पार्टन, उनसे कभी बोरिंग होने की शिकायत नहीं करते। काम के दौरान भी इन लोगों को नया आइडिया शेयर करने पर शर्म महसूस नहीं होती। ऐसे लोगों के दोस्त भी काफी बनते हैं।

एक बार में खाना मिक्स कर के खाने वाले लोग
ऐसे लोगों के बॉस बडे़ खुश रहते हैं क्योंकि ऐसे व्यक्ति सारी जिम्मेदारियां एक साथ ले कर बड़ी अच्छी तरह से निभा लेते हैं। रिश्ते में भी ये सभी का दिल जीत लेते हैं क्योंकि ये हर किसी को अपना अपना समय देते हैं। इनका एक निगेटिव प्वाइंट है, कि ऐसे व्यक्ति ओवर कमिट कर देते हैं, जिसकी वजह से ये कभी कभी परेशानी में पड़ जाते हैं।

मीठा खाने वाले लोग
ऐसे व्यक्ति शांत और दयालु होते हैं। ऐसे लोग आपकी समस्याओं को सुनने के लिये हमेशा हाजिर रहेंगे। वहीं उसी समय वे अपने जीवन के मुद्दों का खुलासा पूरी तरह से नहीं करेंगे।

नमकीन भोजन पसंद करने वाले लोग
तेज नमक वाला भोजन खाने वाले लोग अपना दिल खोल कर बात करते हैं। वे दुनिया से अपनी राय और विचार को शेयर करने से नहीं डरते।

तीखा खाने वाले लोग
ऐसे व्यक्ति बड़े ही खतरनाक लोग होते हैं। ये एक पल में बडे़ ही प्यारे, तो दूसरे पल में बडे़ ही शातिर बन जाते हैं। लेकिन अगर आप किसी मुसीबत में फंसे हैं तो, ऐसे लोग आपकी मदद करने पहले आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
