Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
मयोंग, असम... जो है भारत में काले जादू की राजधानी
ऐसी कई जगहें हैं जहाँ आपको कई भयानक कहानियां सुनने को मिलेंगीं। हालांकि, हम में से कई ऐसे हैं जो भूत या प्रेत आत्मा में विश्वास नहीं रखते पर ऐसी कुछ कहानियां हैं जो आपके भी रौंगटे खड़े कर सकती है।
लोगों के अनुभव से निकली कुछ कहानियां सुनकर आपको बुरे सपने आ सकते हैं। यहाँ इस आर्टिकल में हम हिंदुस्तान के एक ऐसे गांव की बात करेंगे जहाँ काला जादू का इस्तमाल काफी होता है।
इस गांव को भारत में काले जादू की राजधानी से भी संबोधित किया जाता है और यह जगह काले जादू के अपने रिवाज से भूतहा बना हुआ है। आसाम के "मयोन्ग" नाम के इस गांव के बारे में यहाँ और जानें। आगे पढ़ें।

इस गांव का नाम मयोन्ग क्यों पड़ा?
मया शब्द का अर्थ है भ्रान्ति और मयोन्ग को जादू से जोड़ा जाने लगा क्योंकि यहाँ पर रात दिन काला जादू किया जाता था।

वार्षिक त्यौहार
"मयोन्ग पोबीतोरा" यहाँ का वार्षिक त्यौहार है जो वन्य जीवन और जादू के मेल से बना है। यह तीन दिन का त्यौहार होता है जहाँ जो लोग कला जादू करते हैं वह जुलूस निकालते हैं।

लोग यहाँ सीखने आते हैं
चूँकि, इस जगह को काला जादू की राजधानी भी कहा जाता है, कई शहरों और देशों से लोग यहाँ काला जादू की विद्या सीखने आते हैं।

मयोन्ग सेंट्रल म्यूजियम
इस म्यूजियम की शुरुआत 2002 में हुई और इसमें कई किताबें, पौराणिक वीरकथाएं और काला जादू की पुरानी किताबें भी रखी हैं।

काला जादू कौन करता है
इस गांव में जो लोग काला जादू करते हैं उन्हें "बेज़" या "ओजा" कहा जाता है। ऐसा मानते हैं कि यह लोग इस विद्या को करते समय भूतों को अपने सहायक के तौर पर रखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications