Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अपनी तोंद से पहचानिए अपनी पर्सनेलिटी के बारे में
व्यक्तित्व बनता है हमारे स्वभाव से और हमारी आदतों से, इसी के आधार पर हमारी पहचान बनती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की हमारे शरीर के हिस्से भी व्यक्तित्व को जाहिर करते है। जैसे कि हम में से कुछ हैं, जो कभी कभार नाक और ढुडी के आकार को भांपकर इंसान का स्वाभव जानने की कोशिश करते है। ठीक इसी तरह आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपसे शेयर करने जा रहें है कि आपका टमी यानी कि आपका पेट सिर्फ आपका मोटापा ही नहीं बताता बल्कि शख्सियत को भी उभारता है और उसकी भविष्यवाणी भी करता है। जी हां हम कैसा व्यवहार करते है, आप केयरिंग है या नहीं जैसी तमाम चीजें हमारा टमी भी बतलाता है।

टाइप 1
आप ऐसे व्यक्ति हैं जो पूर्ण रूप से फिटनेस में विश्वास करते हैं। इसी वजह से आपकी फिजिक बिलकुल फिट है और यह सब नतीजा है निरंतर एक्सरसाइज और फिट डाइट का। साथ ही आप दृढ़ता से जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित रहते हैं। दूसरी तरफ, आप धैर्य और कुशल स्वभाव वाले हैं। साथ ही साथ आपका व्यक्तिव ऐसा है कि आप किसी भी काम को करने से पहले योजना बनाकर काम करते हैं।
टाइप 2
आपका टमी फ्लैट है और ऐसे में माना जाता है कि आप सेल्फ कॉफिडेंट और सामाजिक तौर पर मिलने जुलने वाले इंसान है। आपको बाहर आना जाना बहुत पसंद है, जबकि वहीं दूसरी ओर आप ऐसे इंसान है जिनका जीवन के प्रति संतुलित व्यवहार है। साथ ही साथ, आप आंतरिक रूप से प्रेरित हैं और आपको खुशियों के लिए किसी और पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। आपका स्वभाव ऐसा है कि हर कोई आपसे आसानी से घुल मिलने की कोशिश करता है।
टाइप 3
इस टाइप के टमी वाले लोग अमुमन स्वभाव से जोशिले, आकर्षक और हास्य पसंद करने वाले होते है। असल में आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो हर समय हंसने हंसाने के मौके तलाश लेते है, साथ ही आपको उन्हीं लोगों का साथ भाता है जो आपके जैसे कूल और हंसी मजाक करने वाले हो। जबकि दूसरी तरफ, आप सभी के लिए केयरिंग नेचर वाले है। आप सभी से बिना किसी शर्त पर प्यार करते है और सभी को समान नजर से देखते है।
टाइप 4
इस शेप की टमी वाले लोगों में संभावना है कि आराम पसंद लोगों में से एक है। साथ ही आप किसी भीड़ भाड़ वाली जगह के बजाए आराम से बैठकर इम्तिनान से बातें करना ज्यादा पसंद करते है। इसके अलावा, आप ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों को जज करना पसंद नहीं करते, ऐसा करने से पहले आप समाने वाले को पूरा वक्त देते है और अच्छे से समझने की कोशिश करते है। साथ ही आप बहुत शांत स्वभाव वाले व्यक्तित्व है।
टाइप 5
अधिकतर देखने में आता है कि इस टाइप की टमी वाले लोग मजबूत, बोल्ड वह सीधे व्यक्तित्व वाले होते है। आपके दिमाग में जो है वहीं आपके जुबान पर है, ऐसे में हो सकता है कि आपके कुछ शब्द सामने वाले को चुभ भी जाए, लेकिन इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं दूसरी ओर, आपके भीतर हर कोई झाक नहीं सकता, आपको करीब से वहीं टटोल सकते है जो आपके बहुत करीब हो। इसके अलावा, आप बहुत साधारण लेकिन स्पष्ट बोलने वाले है व्यक्तियों में से है, आपके इसी गुण के चलते आप बहुत सम्मान भी पाते है।
टाइप 6
अगर आपका टमी ओवरी शेप का है तो, आपका व्यवहार ऐसा है कि आप किसी चीज के बारें में ज्यादा सोचते नहीं, या चिंता नहीं करते। कहे तो आपको जो करना है वह आप करके ही रहते है, आपको दुनिया की परवाह नहीं है। आप पूरी तरह से अपनी प्रतिभा पर भरोसा करते हैं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपको किसी तरह के प्रोत्साहन की जरूरत नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
