Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
अलीगढ़ के चपरासी का महिला जज के पानी में थूकने का वीडियो हुआ वायरल
चपरासी द्वारा जज के पानी के गिलास में थूके जाने का वीडियो
किसी व्यक्ति के वास्तविक चेहरे को जानने के लिए जब छुपे हुए कैमरे का उपयोग किया जाता है तो हमें पता चलता है कि कोई भी व्यक्ति किस हद तक गिर सकता है। यहाँ भारत के अलीगढ़ के एक चपरासी का मामला सामने आया है जहाँ एक व्यक्ति को लेडी जज के गिलास में थूकते हुए पकड़ा गया। यह पूरा एपिसोड एक कैमरे में कैद हुआ और हमें बहुत आश्चर्य हुआ कि उस व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया!

एक होटल के स्वीमिंग पूल में एक औरत का शेविंग करने का वीडियो वायरल हुआ है!
इस विचित्र घटना के बारे में विस्तार से जानिये.....
घटना
अलीगढ़ में एक चपरासी द्वारा लेडी जज के पानी के गिलास में थूकने की घटना कैमरे में कैद हुई है। यह चपरासी लेडी जज को पानी पिलाने का काम करता था।
वीडियो वायरल हो गया
इस व्यक्ति द्वारा किये गए घृणित कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि चपरासी पानी की बोतल से स्टील के गिलास में पानी डाल रहा है। फिर वह कुछ देर इंतज़ार करता है और पानी के गिलास में थूक देता है। इसके बाद वह चुपचाप वह पानी का गिलास लेडी जज को दे देता है।
जज को कुछ अजीब महसूस हुआ
रिपोर्ट के अनुसार जब जज ने वह पानी पिया तो उसे कुछ अजीब महसूस हुआ। अक्सर यह चपरासी इस जज को जज की बोतल से पानी दिया करता था। जब उस जज का शक गहरा होने लगा तो उसने धीरे से मोबाइल कैमरा चालू किया और उसे अपने ऑफिस के टेबल पर रख दिया।
इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है
जब चपरासी का यह काम सामने आया तो उसे तुरंत सस्पेंड कर दिया गया और उसने ऐसा क्यों किया यह जानने के लिए इन्क्वायरी बिठा दी गयी। परन्तु ऐसा पता चला है कि उस व्यक्ति ने इसका कारण बताने से मना कर दिया।
ऐसी ही एक अन्य घटना
इसी प्रकार की एक और घटना हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में सामने आई है जिसमें एक चपरासी ज्युडिशियल ऑफिसर के पानी में अपनी पेशाब मिलाता था। बाद में उस चपरासी के खिलाफ़ केस दाखिल किया गया।
क्या!! सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि रेस्टारेंट का मालिक अपने प्रतिद्वंदी के सूप में पेशाब मिलाता था
ये मामले हमें यह सोचने को मजबूर कर देते हैं कि इस तरह के लोगों के दिमाग में क्या चलता है कि ये ऐसा करने को मजबूर हो जाते हैं। आप क्या सोचते हैं? कमेंट सेक्शन में हमें बतायें।



Click it and Unblock the Notifications
