Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
भारत में इन नौकरियों में मिलती है सबसे ज़्यादा सैलरी

क्या आप अपनी नौकरी से बोर हो गए हैं या कम सैलरी में काम करते-करते थक गए हैं, अगर ऐसा कोई कारण आपको परेशान कर रहा है तो ये आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको अपनी नौकरी से और भी ज़्यादा नफरत होने लगेगी क्योंकि आज हम आपको भारत की उन नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें सबसे ज़्यादा सैलरी मिलती है।
इन नौकरियों से जुड़े लोगों पर खूब पैसा बरसता है और इनकी जॉब फील्ड भी बढ़िया होती है। अगर आप भी अपने करियर को आगे बढ़ाने को लेकर कंफ्यूज़ हैं तो आपको एक बार दोबारा सोच लेना चाहिए और हो सकता है कि ये आर्टिकल आपके मन की सारी दुविधाओं को दूर कर दे। तो चलिए जानते हैं उन नौकरियों के बारे में जिनमें सबसे ज़्यादा सैलरी मिलती है।

बिजनेस एनैलाटिक्स
मार्केट में ये जॉब बेहतरीन मानी जाती है और भारत में इस नौकरी में सबसे ज़्यादा सैलरी मिलती है। जो लोग गणित में अच्छे हैं वो इस क्षेत्र में बेहतर करियर बना पाते हैं।
इनवेस्टमेंट बैंकिंग
इस जॉब में एम्प्लॉयी को अपनी कंपनी के लिए पूंजी बढ़ानी होती है और कंपनी को आर्थिक सलाह देनी होती है और पैसों से जुड़ा हर काम कंपनी के लिए करना होता है। आज ये जॉब दूसरे नंबर पर आती है।
मैनेजमेंट प्रोफेशनल
किसी भी संस्थान में ये पोस्ट सबसे ज़्यादा ज़रूरी होती है। कई कामों को मैनेज और हैंडल करने से अनुभव बढ़ता है। इस जॉब में भी सबसे ज़्यादा सैलरी मिलती है और ये इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती है। लेकिन इस जॉब में बने रहने के लिए बहुत मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है।
चार्टर्ड अकाउंटेंट की नौकरी
आजकल मार्केट में इस जॉब की बहुत डिमांड है। इसके लिए कैंडिडेट को बहुत स्मार्ट होना चाहिए और उसे बिजनेस और अकाउंटेंसी का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जॉब्स
अगर आपको लगता है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को सबसे ज़्यादा सैलरी मिलती है तो आप गलत हैं। इस लिस्ट में ये जॉब 5वें नंबर पर आती है। इन्हें अपने क्षेत्र का अच्छा ज्ञान रखना पड़ता है। इतना ही नहीं इस क्षेत्र में कॉम्पिटिशन भी इन्हें बहुत मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications