Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वायरल हो रहा है #TrashTag, क्या आपको किसी ने किया चैलेंज?
हर दूसरे दिन कोई ना कोई नया चैलेंज सामने आता है और सोशल मीडिया पर लोग उसका स्वागत करते हैं और उसे वायरल भी बना देते हैं। दरअसल ये हर नए चैलेंज से जुड़ कर खुद को अपडेटेड दिखाने की कोशिश करते हैं।

खैर कुछ चैलेंज तो काफी बेकार और समय की बर्बादी लगते हैं मगर फिर भी लोग उसे करने के लिए अपनी हामी देते हैं और दूसरों को टैग भी करते हैं। कुछ चैलेंजेस के लिए तो रिपोर्ट किया गया कि वो कितने ज्यादा प्राणघातक हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक और चैलेंज छाया हुआ है जिसमें लोग अपने आसपास के इलाकों को साफ़ कर रहे हैं और उसकी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। इस चैलेंज की पूरी डिटेल्स जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल।

साफ़ सफाई करना बन गया है लोगों का नया शगल
इस ट्रेंड को कई लोग #TrashChallenge के नाम से पुकार रहे हैं। इस ऑनलाइन चैलेंज में अपने आसपास के इलाकों का चुनाव करना है और फिर सफाई से पहले उसकी तस्वीर लेनी है और फिर चैलेंज के बाद कितना बदलाव आप कर पाएं हैं उसकी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर डालनी है। सफाई करना अब लोगों के लिए नया ट्रेंड बन गया है।

आखिर ये चैलेंज है क्या
जो शख्स ये चैलेंज ले रहा है उसे अपनी पोस्ट में #TrashTag का इस्तेमाल करना है और इसके साथ ही वो अपने फॉलोवर्स को भी गंदे और कूड़े कर्कट वाले इलाकों को साफ़ करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।
यूज़र अपनी मर्जी से चुन सकता है कोई भी लोकेशन
जो यूज़र ये चैलेंज लेना चाहता है वो कोई भी एरिया चुन सकता है। वो जगह ऐसी होनी चाहिए जिसे लोगों ने गंदा करके छोड़ा हुआ हो और जहां कूड़ा कर्कट हो। व्यक्ति को उस इलाके को साफ़ करना है और उस जगह की पूर्व और बाद की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करनी है।
इस चैलेंज के लिए लोगों की पसंदीदा जगह
इस ट्रेंड के वायरल होने के बाद से लोग जिस जगह को चैलेंज के लिए चुन रहे हैं उसमें बीच, पार्क, सड़क जैसे इलाके हैं जिन्हें वो पूरी तरह से कूड़ा मुक्त करने की कोशिश कर रहे हैं। इन सबकी मदद से ये प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण की तरफ लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। अपने आसपास के एरिया को साफ़ सुथरा करने का ये ट्रेंड अगर ऐसे ही चलता रहेगा तो शहरों और दूसरे इलाकों की तस्वीर पहले से बेहतर बन सकेगी।
आप भी लें ये चैलेंज
धीरे धीरे सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस ट्रेंड की कुछ तस्वीरें इस स्टोरी में दी गयी हैं, आप भी देखे और इस चैलेंज को पूरा करें।



Click it and Unblock the Notifications
