Latest Updates
-
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति
Azadi Ka Amrit Mahotsav :दुनिया भर के ये 5 देश जो भारत के साथ अपना स्वतंत्रता दिवस करते हैं सेलिब्रेट
इस 15 अगस्त को भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रह है। भारत को अंग्रेंजो से आजाद हुए 75 साल हो जाएगे। इस खुशी को पूरा देश सेलिब्रेट कर रह है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत एकमात्र ऐसा देश नहीं है जिसे 15 अगस्त को आजादी मिली थी। जिस तरह से भारत के नागरिक आजादी की अमृत महोत्सव मना रहे हैं वैसे ही दुनिया भर के पांच अन्य देश भी इसी दिन अपनी स्वतंत्रता की खुशी शेयर करते हैं।

साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया, कांगो रिपब्लिक, बहरीन और लिकटेंस्टीन देश सभी भारत के साथ 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं। हम यहां उनके बारें में आपको बताते चलते हैं-
नॉर्थ और साउथ कोरिया का स्वतंत्रता दिवस
द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में जापानी कोलोरियल रूल के अंत की खुशी में, नॉर्थ कोरिया के 76 वें नेशनल लिब्रेशन डे के रूप में, ट्राइंफ के आर्क के पास एक चौक में नॉर्थ कोरिया के दिवंगत नेता किम इल सुंग के एक ग्राफिटी के सामने स्टूडेंट्स ग्रुम डांस करते हैं।

15 अगस्त, 1945 को संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत सेनाओं द्वारा कोरियाई प्रायद्वीप दशकों पुराने जापानी कब्जे से मुक्त हो हुआ। बता दे, कि इंडिपेंडेस के बाद स्वतंत्र कोरियाई सरकारें तीन साल बाद बनाई गईं थी।
नॉर्थ और साउथ कोरिया दोनों, 'कोरिया का राष्ट्रीय मुक्ति दिवस' मनाते हैं, जो एकमात्र नेशनल हॉलीडे है, जो 'जापान दिवस पर विजय' के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

इस दिन को ग्वांगबोकजेओल ( Light Recovery Time ) के रूप में भी जाना जाता है।
साउथ कोरिया में, कई कार्यक्रम और छुट्टी होती हैं, जिसमें साउथ कोरिया रिपब्लिक के राष्ट्रपति द्वारा या तो चेओनन में कोरिया के इंडिपेंडेंस हॉल में या सेजोंग सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में एक आधिकारिक समारोह आयोजित होता है। जिसमें सभी अधिकारी मौजूद होते हैं।

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाता है। 1960 में, इसी दिन देश 80 वर्षों की अधीनता के बाद फ्रांस से पूरी तरह से फ्री हो गया था। इस दिन को 'कांगोलेस नेशनल डे' के रूप में जानते है।

बहरीन की आजादी
बहरीन कीआबादी के United Nations Survey के बाद, 15 अगस्त, 1971 को बहरीन ने ब्रिटिश नियंत्रण से आजादी की घोषणा की। इसके बाद, देश ने ब्रिटेन के साथ एक मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए थे और पूर्व संधि खत्म हो गई थी। हालांकि, अंग्रेजों ने 1960 के दशक की शुरुआत में स्वेज के पूर्व में अपने सैनिकों की वापसी की घोषणा कर दी थी। इसके अलावा, 14 अगस्त वह वास्तविक तारीख है जिस दिन बहरीन ने अंग्रेजों से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की थी। लेकिन राज्य उस डेट को मनाता नहीं है।

लिकटेंस्टीन की स्वतंत्रता
दुनिया का छठा सबसे छोटा नेशन, लिकटेंस्टीन, 15 अगस्त को जर्मन नियंत्रण से अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाता है। 1940 से राष्ट्रीय दिवस के रूप में यहां सेलिब्रेट किया जाता है, हर साल यहां के नागरिक और उनके मेहमान देश में उत्सव मनाते है। वहीं शानदार आतिशबाजी प्रदर्शन भी किया जाता है। 15 अगस्त को देश के राष्ट्रीय दिवस की स्थापना के दो मुख्य कारण थे। पहला ये था कि यह पहले से ही बैंक अवकाश था। दूसरा कारण था कि उस समय के राजकुमार, प्रिंस फ्रांज जोसेफ द्वितीय ने 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते थे। इसलिए 15 अगस्त को राष्ट्रीय दिवस मनाने का फैसला लिया गया था, जो कि देश पर्व और राज करने वाले राजकुमार के जन्मदिन के संयुक्त रूप में मनाया गया था। इससे 1990 में पारित एक कानून द्वारा आधिकारिक राष्ट्रीय दिवस के रूप में स्थापित किया गया था।



Click it and Unblock the Notifications











