Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Solar Eclipse 2022: 'काले चांद' की गिरफ्त में आ जाएंगे सूर्यदेव, होगा आंशिक सूर्य ग्रहण
जल्द ही एक बहुत बड़ी खगोलीय घटा होने वाली है। साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। 30 अप्रैल को दुनियाभर में आंशिक सूर्यग्रहण लगेगा। इस ग्रहण को कई मायनों में ख़ास बताया जा रहा है। खगोल वैज्ञानिक साल 2022 के पहले सूर्य ग्रहण को 'ब्लैक मून' (Black Moon) का नाम दे रहे हैं जो कि एक बहुत ही दुर्लभ घटना है।

नजर आने वाला है 'ब्लैक मून'
30 अप्रैल को लगने वाले साल 2022 के पहले सूर्य ग्रहण को जानकार ब्लैक मून का नाम दे रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नासा ने बताया है कि सूर्यास्त से ठीक पहले और इसके दौरान चंद्रमा सूरज के कुछ हिस्से को ब्लॉक यानि अवरुद्ध कर देगा और इस वजह से आंशिक सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा।
गौरतलब है कि खगोल विज्ञान में 'ब्लैक मून' एक दुर्लभ घटना है और साल 2021 में ऐसा एक बार भी नहीं हो पाया। ProfoundSpace.org की मानें तो ‘ब्लैक मून' की कोई एक परिभाषा नहीं है। मगर ज्यादातर मौकों पर इस शब्द का इस्तेमाल अमावस्या से जुड़ी किसी भी घटना को संदर्भित करने के लिए किया जाता है, क्योंकि अमावस्या चरण के दौरान, चंद्रमा हमेशा काला होता है। चांद के काला नजर आने की वजह से इसे 'ब्लैक मून' कहा जाता है।

सूर्य ग्रहण का समय
भारतीय समय के अनुसार 30 अप्रैल की रात 12 बजकर 15 मिनट पर सूर्य ग्रहण शुरू होगा जो सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। नासा के मुताबिक चंद्रमा अपनी छाया का बाहरी हिस्सा ही सूर्य पर डालेगा। इस वजह से ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।

क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण?
30 अप्रैल 2022 को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। यह भारत में नजर नहीं आएगा और इस वजह से सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
वैसे ये ग्रहण अंटार्कटिका, अटलांटिक क्षेत्र, प्रशांत महासागर, साउथ अमेरिका समेत कई हिस्सों में नजर आएगा। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने वाला है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
