Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Happy Friendship Day Wishes In Hindi : दोस्तों को भेजें ये मैसेज, शायरी, व्हाट्सएप्प संदेश
अगस्त का पहला रविवार फ्रेंडशिप डे के तौर पर मनाया जाता है। दोस्तों के लिए ये दिन बहुत खास होता है। जीवन की भागदौड़ में सभी इतने ज्यादा व्यस्त हो चुके हैं कि ये एक दिन उन सभी दोस्तों को याद करने का मौका देता है जिनके साथ आपकी कई तरह की यादें जुड़ी हैं।
दोस्तों की अहमियत का अंदाजा तो श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनकर ही हो जाता है। ये खून के रिश्ते से भी बेहद अनमोल रिश्ता है। दोनों की सामाजिक स्थिति में जमीन आसमान का अंतर होने के बावजूद उन्होंने अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाया और यही वजह है की उनकी दोस्ती की मिसाल आज भी लोग देते हैं।

कई ऐसे अध्ययन सामने आ चुके हैं जो बताते हैं कि दोस्त आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। जी हां, जो व्यक्ति दोस्तों के ग्रुप में रहता है उसकी उम्र अकेले रहने वाले व्यक्ति की तुलना में ज्यादा होती है। एक्सरसाइज की तुलना में उम्र दो गुना लंबी हो जाती है।
अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में तो सभी व्यस्त हैं लेकिन दोस्तों की वजह से इसका सफर थोड़ा आसान और मजेदार हो जाता है। दुख-सुख के पलों में आप जिन दोस्तों को याद करते हैं, उन्हें फ्रेंडशिप डे के मौके पर ये मैसेज भेजकर बताएं कि आपकी लाइफ में आज भी उनकी खास जगह बनी हुई है।

1.
कितनी छोटी सी दुनिया है मेरी
एक मैं हूँ और एक दोस्ती तेरी
Happy Friendship Day

2.
हम वक्त गुजारने के लिए दोस्तों को नहीं रखते
दोस्तों के साथ रहने के लिए वक्त रखते हैं
Happy Friendship Day

3.
कहि रहीम संपति सगे बनत बहुत बहु रीत
विपति कसौटी जे कसे तेई सांचे मीत।
-रहीम
(संपत्ति रहने पर लोग अपने सगे संबंधी अनेक प्रकार से खोज कर बन जाते हैं।
लेकिन विपत्ति संकट के समय जो साथ देता है वही सच्चा मित्र संबंधी है।)

4.
अगर तुम्हारी अना ही का है सवाल तो फिर
चलो मैं हाथ बढ़ाता हूँ दोस्ती के लिए
-अहमद फ़राज़

5.
मित्र आईना और परछाई के जैसा होना चाहिए, क्योंकि आईना कभी झूठ नही बोलता और परछाई कभी साथ नहीं छोड़ती।

6.
स्नेह में ही "ताकत" है,
"समर्थ" को झुकाने की।
वरना "सुदामा" में कहां ताकत थी,
"श्रीकृष्ण" से पैर धुलवाने की।।



Click it and Unblock the Notifications
