Latest Updates
-
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान
International Cat Day: बिल्लियों के बारे में कुछ दिलचस्प फैक्ट्स, जो शायद आप ना जानतें हों
बिल्लियां ही एक ऐसी प्यारी सी पालतू जानवर होती हैं,जिसे आप अपने डॉगी के बाद सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। ये बड़े आराम से घरों में रहती हैं और सुकून पसंद होती हैं। ये काफी संवेदनशील भी होती हैं। कैट लवर्स के लिए ही इंटरनेशनल कैट डे (अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस) एक सेलिब्रेशन की तरह हर साल 8 अगस्त मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2002 में इंटरनेशनल फंड फॉर एनिमल वेलफेयर ने की थी। भारत में भी इस दिन को कैट लवर्स सेलिब्रेट करते हैं। इसे अमेरिका में 29 अक्टूबर को और जापान में 22 फरवरी को उत्सव की तरह मनाया जाता है। बिल्लियां एक ऐसी पहेली हैं जिसने हजारों सालों से लोगों के दिलों पर कब्जा कर रखा है। दुनियाभर में कैट लवर्स आपको मिल जाएंगे। बिल्लियों की आंखों में एक अलग सा आकर्षण होता है। बिल्लियों के बारे में बहुत सारे रोचक तथ्य हैं जिनके बारे में आपने शायद नहीं सुना होगा। हम शर्त लगाते हैं कि आपने इनमें से बिल्लियों से जुड़े फेक्ट्स नहीं सुने होंगे।

सबसे पुरानी पालतू बिल्ली 9,500 साल पहले मिस्रवासियों ने पाली
क्या आप जानते हैं कि मूल रूप से ऐसा माना जाता था कि मिस्रवासियों ने बिल्ली को पालतू जानवर बनाया था? लेकिन 2004 में, फ्रांसीसी पुरातत्वविदों ने साइप्रस में 9,500 साल पुरानी बिल्ली की कब्र की खोज की। ये इसे सबसे पुरानी ज्ञात पालतू बिल्ली बनाता है और जो ये बिल्ली भविष्यवाणी करती थी और ये 4,000 से अधिक सालों से बिल्लियों के बारे में मिस्र के पिरामिड से पहले की है।

बिल्ली जो 20 साल तक अलास्का के एक शहर की मेयर रही
स्टब्स नाम की एक नारंगी टैब्बी बिल्ली 20 सालों के लिए अलास्का के एक छोटे से शहर तालकीतना की मेयर थी। हालांकि उनके पास कोई विधायी शक्ति नहीं थी, टैब्बी बिल्ली काफी फेमस थी। उन्हें स्थानीय लोगों और पर्यटकों द्वारा प्यार किया जाता था।

दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली के पास 7 मिलियन की संपत्ति
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली ब्लैकी है। जब उनके करोड़पति मालिक का निधन होने के बाद उन्होंने अपनी वसीयत में अपने परिवार को कुछ ना देकर अपनी पालतू बिल्ली ब्लैकी को अपना 7 मिलियन पाउंड की संपत्ति उसके नाम कर दी।

अब तक की सबसे लंबी बिल्ली जो रिकॉर्ड 48.5 इंच की है
आप ने देखा होगा कि घरेलू बिल्लियां आमतौर पर काफी छोटी और शालीन होती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे लंबी बिल्ली एक मेन कून थी जिसे स्टीवी कहा जाता था, और उसकी माप 48.5 इंच थी। जबकि, सबसे लंबी बिल्ली का रिकॉर्ड 19.05 इंच लंबा आर्कटुरस का था।

आइजैक न्यूटन ने बिल्ली के लिए डोर का आविष्कार किया था
माना जाता है कि आइजैक न्यूटन ने बिल्ली के दरवाजे का ईजाद किया था। हाउ स्टफ वर्क्स लिखते हैं कि जब न्यूटन कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अपनी रिसर्च पर काम कर रहे थे, तो उनकी बिल्लियों ने दरवाजा अपने पंजो से खराब कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज के बढ़ई को दरवाजे में दो छेद करने के लिए बुलाया एक मां बिल्ली के लिए और एक उसके बिल्ली के बच्चे के लिए। जाहिर तौर पर ये छेद आज भी विश्वविद्यालय में देखे

1963 में 'एस्ट्रोकैट' बिल्ली अंतरिक्ष में गई थी
आपने अंतरिक्ष में बंदरों और कुत्तों के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक कैट ने बहादुरी दिखाते हुए अंतरिक्ष में गई थीं। 18 अक्टूबर 1963 को फेलिसेट, जिसे 'एस्ट्रोकैट' के नाम से भी जाना जाता है, अंतरिक्ष में जाने वाली पहली और एकमात्र बिल्ली थी।



Click it and Unblock the Notifications
