Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Subhas Chandra Bose Jayanti 2023:'नेताजी के जीवन' पर बनीं ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए

आज देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती को बड़े शान के साथ सेलिब्रेट कर रहा है। नेता जी ने भारत को अंग्रेजों के शासन से मुक्ति दिलाने के लिए अपने जीवन का योगदान दिया। उन्होंने इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) बनाई। आजादी की सुबह देखने से पहले ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस 18 अगस्त, 1945 को एक विमान दुर्घटना में शहीद हो गये थे। नेता जी के जीवन पर कई फिल्म मेकर्स ने फिल्में बनाई हैं। जिसमें उनके देश के लिए किये गये त्याग और कार्यों को दिखाया गया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को लेकर बड़े पर्दे पर बनी फिल्मों के बारें में हम यहां आपको बता रहे हैं।

'नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो' (2004)
फिल्म 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो' को मशहूर डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने बनाया था। इस फिल्म में जब नेता जी के घर में जब नजरबंद किये गये थे, किस तरह से अंग्रेजों से नजर बचाकर भागे इसके बाद कैसे उन्होंने देश से बाहर रहकर आजाद हिंद फौज की स्थापना की, नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने किस तरह से अंग्रेजों से लोहा लिया था, सबकुछ इस फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है। फेमस एक्टर सचिन खेडेकर ने नेता जी का इस फिल्म में रोल किया था, जिसके लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते।
इस फिल्म के दूसरे कैरेक्टर्स में जिशु सेनगुप्ता (सिसिर बोस), कुलभूषण खरबंदा (उत्तमचंद मल्होत्रा), और दिव्या दत्ता (इला बोस के रूप में) की दमदार भूमिका इस फिल्म के माध्यम से नजर आई थी।

'बोस: डेड/अलाइव' (2017)
राजकुमार राव द्नारा अभिनीत और राइटर औज धर की 2012 की किताब इंडियाज बिगेस्ट कवर-अप पर बेस्ड वेब सीरीज को एकता कपूर ने बनाया था। ये वेब सीरीज नौ एपिसोड की थी। जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अस्पष्ट मौत के कारणों और उनकी मौत से जुड़ी साजिश के सिद्धांतों पर केंद्रित करके तैयार किया गया था। ये वेब सीरीज नेता जी के ताइवान में विमान दुर्घटना के पहलुओं की जांच, और उनके उसमें जिंदा बचने के बारें में थी।

'गुमनामी' (2019)
इस फिल्म को श्रीजीत मुखर्जी के द्वारा बनाया गया था, जिसमें उनकी और विभिन्न तरह की परिस्थिति से जनमें फैक्ट को केंद्र में लेकर स्टोरी को तैयार किया गया था। प्रोसेनजीत चटर्जी ने इसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कैरेक्टर को लीड किया है। गुमनामी बाबा के रूप में कई बार ये बताया गया कि नेता जी विमान दुर्घटना के बाद भी जिंदा थे और एक तपस्वी के रूप में जीवन व्यतीत कर रहे थे। इस बंगाली फिल्म के अनुसार, गुमनामी बाबा ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे।

सुभाष चंद्र (1966)
1966में नेता जी सुभाष चंद्र बोस पर इस फिल्म को पीयूष बोस द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म के माध्यम से नेता जी के जीवन के हर पहलू को दिखाया गया था। उनके बचपन से लेकर वो किस तरह से राजनीति में आए। उनका देश प्रेम, अंग्रेजों के खिलाफ उनके अभियान, किस तरह से उन्होंने अपनी आर्मी बनाई, सब कुछ इस फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
