Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
ट्रेन की सोशल डिस्टेसिंग वाले सीट कवर को महिला ने इंटरनेट पर टॉप बनाकर की बेचने की कोशिश, मचा हंगामा
कोरोना वायरस के संक्रमण के कहर से बचने के लिए सोशल डिस्टेसिंग को एक कारगर उपाय माना जा रहा है। इसलिए इससे जुड़े साइन्स अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट में नजर आने लगे हैं। आपने भी बस, ट्रेन या एयरप्लेन में सफर करते हुए इसे अवश्य ही देखा होगा। लेकिन तब क्या हो, जब यही साइन्स आपको इंटरनेट शॉपिंग वेबसाइट पर बतौर क्रॉप टॉप नजर आ जाए। सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन हाल ही में यूके में ऐसा एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। तो चलिए जानते हैं क्या था पूरा मामला-

यह है पूरा मामला
ब्रिटेन की एक फैशन छात्रा ने रेल कंपनी के सोशल डिस्टेंसिंग साइन्स को बतौर क्रॉप टॉप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर बेचने की कोशिश की। दरअसल, एक ब्रिटिश ट्रेन ऑपरेटिंग कंपनी चिल्टन रेलवे ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए ब्लू सीट कवर अपनी हर सीट पर इस्तेमाल कर रहा है। जिस पर लिखा है- जब संभव हो तो सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए इस सीट को मुक्त रखें। म्हारी थर्स्टन-टायलर ने इस सीट कवर को क्रॉप टॉप में बदलकर उन्हें शॉपिंग ऐप डिपोप पर करीबन 15 पाउंड में बेचने की कोशिश की। उन्होंने इसे सोशल डिस्टेसिंग रेलवे क्रॉप टॉप के रूप में लिस्ट किया। यह खबर बाद में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई।
शॉपिंग ऐप ने दी सफाई
शॉपिंग ऐप डिपो ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि यह आइटम स्पष्ट रूप से हमारी सेवा की शर्तों का उल्लंघन करता है और उन्होंने थर्स्टन-टायलर को चेतावनी दी कि ऐप पर निषिद्ध वस्तुओं को न बेचें। इतना ही नहीं, ऐप ने थर्स्टन टायलर की की डिपोप लिस्टिंग से भी इसे हटा दिया गया है। बता दें कि डिपोप ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सूची को शेयर किया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
थर्स्टन-टायलर का यह है कहना
इंटरनेट पर वायरल कई तस्वीरों से यह साफतौर पर नजर आ रहा है कि थर्स्टन-टायलर का यह क्रॉप टॉप साफतौर पर चिल्टन रेलवे का सीट कवर है, हालांकि थर्स्टन-टायलर ने चिल्टन रेलवे की सीट कवर चोरी से इनकार किया। वहीं इस टॉप के उपयोगकर्ता कहना है कि यह चिल्टन रेलवे ट्रेन से लिया गया था।



Click it and Unblock the Notifications
