Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टोक्यो ओलंपिक सेरेमनी में मैरी कॉम, मनप्रीत सिंह लहराएंगे भारत का ध्वज
प्रसिद्ध मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक होंगे। बता दें कि यह टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। वहीं, भारत पहलवान बजरंग पुनिया 8 अगस्त को समापन समारोह में ध्वजवाहक होंगे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इस संबंध में खेलों की आयोजन समिति को निर्णय से अवगत करा दिया है। ऐसा पहली बार है, जब भारत में दो ध्वजवाहक हैं - एक पुरुष और एक महिला। यह इसलिए भी खास है ताकि टोक्यो खेलों में लैंगिक समानता को सुनिश्चित किया जा सके।

आईओए प्रमुख नरिंदर बत्रा ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी। पिछले ओलिंपिक खेलों में रियो डी जनेरियो में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा भारत के ध्वजवाहक थे। बता दें कि अभिनव बिंद्रा व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के एकमात्र खिलाड़ी है। उन्होंने 2008 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।
टोक्यो गेम्स 23 जुलाई से शुरू होने वाले हैं। पहले यह गेम्स पिछले साल होने थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
वहीं, पिछले साल ही कार्यकारी बोर्ड की बैठक में, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने यह निर्णय लिया था कि उद्घाटन समारोह में महिला व पुरूष दो ध्वजवाहक होंगे। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमक बाक ने कहा था, “आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने फैसला किया है कि पहली बार 206 टीमों और आईओसी की रिफ्यूजी ओलंपिक टीम की तरफ से एक महिला और एक पुरुष एथलीट ध्वजवाहक होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
