Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
Fitness Trend 2022: इस साल के इन फिटनेस और हेल्थ ट्रेंड्स को नए साल में भी करें फॉलो

साल 2020 में कोरोना संक्रमण के आने के बाद लोगों में अपने हेल्थ को लेकर काफी जागरुकता देखने को मिली है। दुनिया भर में ज्यादातर लोग अपने हेल्थ पर सबसे ज्यादा फोकस कर रहे हैं। अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव कर अपनी फिटनेस का ख्याल रख रहे हैं। साल 2022 में भी लोगों ने अपनी फिटनेस को प्रायोरिटी पर रखा है। इस बिजी शेड्यूल में भी लोग अपनी फिटनेस के लिए समय निकाल रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस साल टॉप पर क्या फिटनेस ट्रेंड रहे हैं।
1. पोर्टेबल टेकनॉलोजी
इस साल भी लोग ने अपने फिजिकल रुटीन को ट्रैक करने के लिए पोर्टेबल टेकनॉलोजी का यूज किया है। पोर्टेबल टेकनॉलोजी की मदद से लोग अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हैं। साल 2022 में फिटनेस वॉच, कार्डियो मशीन जैसे कई उपकरणों ने लोगों की लाइफ में अपनी जगह बनाई है। लोगों ने अपने फिटनेस को ट्रेक करने के लिए इन मशीनों का बहुत ज्यादा उपयोग किया है।
2. होम फिटनेस
इस साल लोगों ने होम फिटनेस पर अपना विश्वास दिखाया है। जिम जाने की जगह लोगो लोगों ने घर पर ही रह कर खुद को हेल्दी रखने की कोशिश की हैं। जिसके लिए उन्होने होम जिम ट्रेंड को फॉलो किया है। ऑफिस से आने के बाद या ऑफिस जाने से पहले योग, जिम, एक्सरसाइज घर में ही करके लोगों ने खुद को फिट रखने की कोशिश की है। कोरोना काल के बाद से लोग अपने हेल्थ को लेकर बहुत ज्यादा जागरूक हो गए हैं।
3. वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज
बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड के कारण लोगों में मोटापे की समस्या देखने को मिली। बढ़ते वेट से छुटकारा पाने के लिए लोगों ने इस साल घरेलू उपचार के साथ एक्सरसाइज पर भी अपना विश्वास दिखाया है। जिस कारण साल 2022 में वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज काफी ट्रेंड में रहा। कार्डियो वर्कआउट, ट्रेडमिल आदि का उपयोग लोगों ने अपना वजन कम करने की कोशिश की है।
4. पर्सनल ट्रेनिंग
इस साल लोगों ने फिट रहने के लिए पर्सनल ट्रेनिंग की तरफ अपना रूख दिखाया है। लोगों ने एक्सरसाइज से लेकर जिम के लिए पर्सनल ट्रेनिंग ली। जिस कारण साल 2022 में पर्सनल ट्रेनिंग फिटनेस ट्रेंड के तौर पर काफी ट्रेंडिंग में रहा।
5. हेल्थ और वेलनेस कोचिंग
साल 2022 में लोगों ने हेल्थ और वेलनेस के लिए पर्सनल क्लासिस लेना ज्यादा पसंद किया है। हेल्थ और वेलनेस कोचिंग के दौरान ट्रेनर आपके फिट रहने के तरीके और गोल को तय करते हैं। ताकि आप उन गोल को पार कर अपने फिटनेस टारगेट को पूरा कर सकें। इतना ही नहीं हेल्थ फिटनेस कोच आपको गाइड करने और मोटिवेट करने का भी काम करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
