Latest Updates
-
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
Virat Kohli Net Worth: विराट या अनुष्का जानें किसकी इनकम है ज्यादा, दोनों की नेटवर्थ जान चक्कर आ जाएंगे
Virat Kohli Net Worth : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के टॉप अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी कुल संपत्ति अब 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। विराट कोहली एक एड करने के लिए करोड़ों रुपये लेते हैं।
विराट की संपत्ति अब इतनी ज्यादा हो गई है कि वह अब सबसे अमीर भारतीय हस्तियों में से एक बन गए हैं। बड़ी से बड़ी कंपनी विराट को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती हैं।

स्टॉक ग्रो के अनुसार, कोहली की कुल संपत्ति 1,050 करोड़ रुपए हो गई है। इसमें बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया पोस्ट शामिल हैं। आइए जानते हैं विराट कोहली की टोटल नेटवर्थ के बारे में-
मैच खेलने के इतने पैसे लेते हैं विराट
स्टॉक ग्रो की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली की कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। कहा जाता है कि कोहली अपने टीम इंडिया अनुबंध से सालाना 7 करोड़ रुपये कमाते हैं और प्रत्येक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 6 लाख रुपये और टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये प्राप्त करते हैं। वह टी-20 लीग (आईपीएल) से सालाना 15 करोड़ रुपए कमाते हैं। कोहली ने स्टार्टअप्स में निवेश किया है, जिसमें ब्लू ट्राइब, यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज, एमपीएल, स्पोर्ट्स कॉन्वो, डिजिट आदि शामिल हैं।
यहां से होती है मोटी कमाई
विराट कोहली इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट का 8.9 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं एक ट्वीट करने का वह 2.5 करोड़ रुपये लेते हैं। भारतीय खिलाड़ियों में कोहली सोशल मीडिया से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक है। कोहली के ब्रांड एंडोर्समेंट 18 से अधिक हैं जिनमें वीवो, मिंत्रा, ब्लू स्टार, वोलिनी, लक्सर, एचएसबीसी, उबर, एमआरएफ, टिसॉट, सिंथॉल जैसी कंपनी शामिल हैं और उन्हें प्रति विज्ञापन शूट के लिए 7.50 से 10 करोड़ रुपये मिलते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट से कोहली को कुल 175 करोड़ रुपये मिलते हैं।

यह है कार कलेक्शन
विराट कोहली की पसंदीदा गाड़ियों में पहले नंबर पर बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी लग्जरी कार है, जिसकी कीमत 4.04 करोड़ से ज्यादा है। बेंटले की फ्लाइंग स्पर लग्जरी कार मौजूद है, जिसकी कीमत 3.41 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास Audi Q7 से लेकर Audi A8L W12 Quattro और Audi R8 LMX जैसी गाड़ियां हैं। इसकी कीमत 2.97 करोड़ रुपये है। विराट के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर भी है। जापान की कार मेकर कंपनी Toyota ने विराट को एक डील के तहत अपनी लोकप्रिय कार Fortuner 4x4 गिफ्ट की थी।
ये है कमाई के साधन
उनके पास लक्जरी वियर, एक रेस्तरां और वन8 जैसे ब्रांड भी हैं। उनके पास दो घर हैं, एक मुंबई में जिसकी कीमत 34 करोड़ रुपये है और दूसरा गुरुग्राम में जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपये है। उनके पास 31 करोड़ रुपये की लग्जरी कारें भी हैं। कोहली एक फुटबॉल क्लब, एक टेनिस टीम और एक रेसलिंग टीम के भी मालिक हैं। विराट इन चीजों से भी कमाते हैं।

अनुष्का है कमाई में विराट से पीछे
वहीं विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा एक्ट्रेस होने के साथ साथ बॉलीवुड प्रोड्यूसर भी हैं। हालांकि संपत्ति के मामले में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली से बहुत पीछे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा करीब 35 मिलियन डॉलर या लगभर 265 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। फिल्म के अलावा अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया और विज्ञापनों से मोटी कमाई करती हैं। वहीं अनुष्का शर्मा के पास मुंबई में खुद का एक आलीशान घर है जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है। अनुष्का शर्मा के पास कई लग्जीरियस गाड़ियां भी मौजूद है।



Click it and Unblock the Notifications
