Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Aaj Ka Mausam: 3 राज्यों में आएगा आंधी-तूफान, यूपी-एमपी में मौसम मारेगा पलटी, जानें दिल्ली का हाल
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम का उलटफेर जारी है, भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट भी थोड़ा सा डराने वाला है, उसके हिसाब से आज से लेकर 15 फरवरी तक कश्मीर से मनाली तक बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी है इससे सुबह-शाम के तापमान में गिरावट होगी लेकिन राहत की बात ये है कि कुछ जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।
जिन राज्यों में अलर्ट जारी हुआ है उनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पुडु़चेरी है तो वहीं यूपी, एमपी, बिहार, बंगाल में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं तो वहीं पंजाब-हरियाणा में भी दिन में धूप निकलेगी जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।

Delhi mai Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
आज भी Delhi-एनसीआर में आज मौसम साफ और ड्राई रहेगा। आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री से 24 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है तो वहीं बारिश के आसार नगण्य है, जबकि एक बार फिर से यहां की आबो-हवा खराब हो गई है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 239 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -268 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -259 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 289 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -298 AQI
Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहेगा
मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा और दिन के तापमान में वृद्धि होगी और लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।
Weather Updates: राजस्थान में येलो अलर्ट जारी
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है और यहां पर बारिश का दौर अगले तीन दिन तक यूंही रहने वाला है।
Weather Today: यूपी में मौसम रहेगा शुष्क
लखनऊ, कानपुर, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर, गाजियाबाद और देवरिया में हल्का कोहरा और मौसम शु्ष्क रहेगा तो वहीं आगरा, अलीगढ़, अंबेडकर नगर में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।
Weather today: जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी की आशंका
13 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश शुरू हो सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है, इन एरिया में आंधी-तूफान की भी संभावना है इसलिए सैलानियों को सलाह दी जाती है कि वो घूमने निकलने से पहले एक बार जरूर मौसम अपडेट चेक करें।
Weather Forecast: दक्षिण भारत में साफ रहेगा आसमान
दक्षिण भारत के राज्यों (कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश) में अब गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। बेंगलुरु का मौसम बेहद सुहावना रहेगा। अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 16°C रहने का अनुमान है। तो वहीं
चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं लेकिन उमस और गर्मी बरकरार रहेगी। अधिकतम तापमान 31°C - 32°C के आसपास रहेगा। जबकि हैदराबाद में भी मौसम ड्राई रहेगा।
Credit: Oneindia



Click it and Unblock the Notifications











