Aaj Ka Mausam: 9 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, चलेंगी तूफानी हवाएं, जानें दिल्ली से कश्मीर तक का हाल

By Ankur Sharma

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है, उसने 9 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका को व्यक्त किया है, उसका कहना है कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश , हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र में मौसम काफी खराब रहने वाला है इसलिए आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर मौसम अपडेट चेक कर लें।

मौसम में यह बदलाव हिमाचली क्षेत्र में बने एक पश्चिमी विक्षोभों की वजह से हो रहा है। IMD के मुताबिक ये विक्षोभ असामान्य हैं, जो फरवरी की शुरुआत तक सर्दी को बढ़ा सकते हैं इसलिए लोग सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें।


Aaj Ka Mausam

Delhi mai Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

सोमवार को दिल्ली-एनसीआर की सुबह हल्का से मध्यम कोहरे के साथ हुई है। सफदरजंग, पालम और लोधी रोड जैसे इलाकों में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जो सामान्य स्तर (लगभग 11 डिग्री सेल्सियस) के करीब है। दोपहर में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं ठंड का एहसास बढ़ा सकती हैं, खासकर सुबह और रात के समय हालांकि दिल्ली के लिए कोई शीत लहर चेतावनी जारी नहीं की है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली - 248 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -238 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -269 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 249 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली -278 AQI


Aaj Ka Mausam

Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश के लिए आज भी अलर्ट जारी

जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडोरी, पांढुर्ना में सोमवार के लिए भी भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

Weather Updates: राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज

अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर और बूंदी में येलो अलर्ट और चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर और जयपुर में आंधी-तूफान की आशंका है इसलिए येलो अलर्ट जारी है।


Aaj Ka Mausam

Weather today: यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?

आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, और अयोध्या में मौसम शुष्क रहेगा तो वहीं लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

यह पढ़ें: Rajasthan Weather Today: बारिश और ओलावृष्टि के साथ 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का अलर्ट

यह पढ़ें:Weather In Delhi NCR: दिल्ली वालों के पड़ोस में मंडराया खतरा! आज से मौसम दिखाने वाला है अपना सबसे डरावना रूप

Credit: Oneindia

Desktop Bottom Promotion