Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Mausam: 4 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, चलेंगी तूफानी हवाएं, डरा रहा है IMD का ताजा अपडेट
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के कई राज्यों में बरसात होने की वजह से एक बार फिर से सर्दी का दौर वापस आ गया है, लगातार बरसात से तापमान में गिरावट देखी जा रही है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट थोड़ा परेशान करने वाला है।
उसका कहना है कि पहाड़ी इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देश के चार राज्यों में आंधी -तूफान की आशंका है , जिसका असर मैदानी इलाकों में पड़ेगा और सर्दी बढ़ेगी इसलिए सभी को सेहत के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है।

जिन राज्यों के लिए चेतावनी जारी हुई है, उनके नाम हैं राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश, यहां पर भारी बरसात के साथ -साथ तूफानी हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। आईएमडी का कहना है कि इन राज्यों में 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छाया था। आईएमडी ने यहां पर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार हुआ।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 228 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -268 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -259 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 279 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -268 AQI

Aaj Ka Mausam: तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने के आसार
राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में दोपहर के बाद गरज के साथ तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे क्षेत्रों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी और दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम और अधिक सक्रिय रह सकता है। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है, जबकि मैदानी जिलों में ठंडी हवाओं और गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर में भी मौसम बिगड़ा रहेगा, जहां कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
Credit: Oneindia



Click it and Unblock the Notifications











