Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026: क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानें कैसे शुरू हुई यह परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी 10 रोचक बातें, जिनसे आज भी अनजान हैं कई लोग -
Happy Harela 2026 Wishes: हरियाली से महके जीवन...हरेला पर्व पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: हे प्रभु जगन्नाथ...जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
बैंगन खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, मिनटों में पता चल जाएगा अंदर कीड़े हैं या नहीं -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी नहीं जा सकते? Delhi-NCR के इन जगन्नाथ मंदिरों में करें रथ यात्रा के दर्शन -
SRK Bungalow: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत, कभी 18 करोड़ में खरीदा था, आज 300 करोड़ है कीमत -
Kark Sankranti 2026: कब है कर्क संक्रांति? नोट कर लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
पति के घर से बाहर जाते ही महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 6 काम, हो सकता है अशुभ -
World Youth Skills Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व युवा कौशल दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व
Weather Today: IMD का रेड अलर्ट—8 राज्यों में भारी बारिश,कोहरा,तूफान, वीकेंड प्लान से पहले जानें मौसम का हाल
Weather Today Aaj Ka Mausam kaisa hai: उत्तर भारत से लेकर पहाड़ों और दक्षिणी राज्यों तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है। लंबे समय से चल रहे शुष्क मौसम के बाद बारिश और बर्फबारी ने जहां तापमान गिरा दिया है, वहीं अब घने कोहरे, शीतलहर और तेज हवाओं की चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 जनवरी को लेकर जो नया अपडेट जारी किया है, वह आने वाले 48 घंटे को काफी चुनौतीपूर्ण बताता है, यानी ये वीकेंड 24 जनवरी और 25 जनवरी आपको घर पर ही बिताने पड़ सकते हैं।

बारिश के बाद अब कोहरे का कहर (Dense Fog Alert North India)
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश के बाद अब घना कोहरा छाने वाला है। IMD के मुताबिक 24 से 26 जनवरी के बीच सुबह और रात के समय कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रह सकती है। खासकर हाईवे और एयर ट्रैफिक पर इसका असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-सुबह अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
पहाड़ों में बर्फबारी, शीतलहर ने पकड़ी रफ्तार (Snowfall in Himalayas)
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। मसूरी, धनौल्टी, औली, बदरीनाथ, केदारनाथ और गुलमर्ग जैसे इलाकों में सीजन की पहली या ताजा बर्फबारी ने ठंड को और तेज कर दिया है। तापमान में अचानक गिरावट के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
Uttar Pradesh Aaj Ka Mausam: UP में बदला मौसम का मिजाज, जानें कहां-कहां बारिश का Alert?
8 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट (Heavy Rainfall Alert IMD)
IMD ने अगले 12 घंटों में 8 राज्यों में भारी बारिश और तेज तूफान की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। इस दौरान 45 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक यह सिस्टम करीब 48 घंटे तक सक्रिय रहेगा।
दिल्ली-NCR में ठंड बढ़ेगी, कोहरे की दस्तक (Delhi NCR Weather Update)
दिल्ली में 23 जनवरी को हुई साल की पहली बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 24 जनवरी को राजधानी में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री और न्यूनतम 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा और कड़ाके की ठंड महसूस की जाएगी। बारिश के चलते AQI में भी सुधार हुआ है, हालांकि यह अभी 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है।
यूपी में बारिश और शीतलहर का डबल अटैक (UP Weather Alert)
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, मथुरा, आगरा और बहराइच समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर और झांसी जैसे जिलों में शीतलहर का असर दिख सकता है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
हिमाचल और उत्तराखंड में अलर्ट जारी (Himachal Uttarakhand Weather)
हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति और मनाली में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। तेज हवाओं के साथ मौसम और खराब होने की आशंका है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भी मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में हालात चुनौतीपूर्ण (Jammu Kashmir Snowfall)
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे और श्रीनगर-लेह मार्ग बंद कर दिए गए हैं। कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में ताजा बर्फबारी से पर्यटन स्थलों की रौनक बढ़ी है, लेकिन ट्रैफिक और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है।
राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड में बदला मिजाज (Weather Change Central India)
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के बाद कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश में अगले 72 घंटों में ठंड और बढ़ सकती है। वहीं झारखंड में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
बिहार में फिलहाल राहत, लेकिन सतर्कता जरूरी (Bihar Weather Update)
बिहार में तापमान सामान्य बना हुआ है, हालांकि सुबह के समय घना कोहरा और हल्की ठंड महसूस की जा रही है। पूर्णिया, किशनगंज और अररिया जैसे जिलों में शीतलहर की चेतावनी है, जबकि पटना में मौसम फिलहाल स्थिर बना रहेगा।
मौसम विभाग की साफ चेतावनी (IMD Advisory)
IMD का कहना है कि मौजूदा मौसम प्रणाली बेहद सक्रिय है। तेज हवा, ओलावृष्टि, भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। कुल मिलाकर, बारिश के बाद ठंड ने जोर पकड़ लिया है और आने वाले दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं।
Credit: Oneindia



Click it and Unblock the Notifications