Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Chandra Grahan 2026: होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण इन 4 राशियों के लिए अशुभ, करें ये उपाय वरना होंगे बर्बाद
Chandra Grahan 2026: वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है इसलिए होलिका दहन के दूसरे दिन होली नहीं खेली जाएगी बल्कि 4 मार्च को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा, यह खगोलीय घटना सिंह राशि में लग रही है जो कि अग्नि तत्व की राशि मानी जाती है।
ज्योतिष में चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक है, जिससे इसका प्रभाव भावनात्मक और मानसिक स्तर पर अधिक पड़ सकता है। भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक काल 3 मार्च 2026 को सुबह लगभग 6:20 बजे से शाम 6:46 बजे तक रहेगा, यह अवधि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार 'अशुभ' मानी जाती है।

ग्रहण की मुख्य अवधि दोपहर लगभग 3:20 बजे से शाम तक चलेगी। भारतीय समयानुसार शाम 6:17 बजे ग्रहण शुरू होगा। यह घटना भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, प्रशांत महासागर और पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में भी नजर आएगी।
इस साल का चंद्र ग्रहण निम्नराशियों के लिए काफी घातक है, इसलिए इन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जिन्हें संभलने की जरूरत है वो राशियां हैं- मेष, कर्क , सिंह और धनु।
- मेष राशि: मान-सम्मान से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी विवाद या बहस में पड़ने से बचना चाहिए।
- कर्क राशि: बिना सोचे-समझे निवेश न करें, क्योंकि धन हानि की आशंका है।
- सिंह राशि: ग्रहण सिंह राशि में होने से स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
- धनु राशि: धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें, बहस ना करें वरना होगा नुकसान।
Chandra Grahan 2026 Effect: क्या करें उपाय?
चंद्र मंत्र ॐ सोमाय नमः का 108 बार जाप करें और सफेद चीजों जैसे दूध,चावल या मिश्री का दान करें। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, भगवान शिव का अभिषेक करें। चंद्र देव को अर्घ्य दें और निगेटिव चीजों से दूर रहें।
Chandra Grahan 2026 News: क्या चांद का रंग होगा लाल?
3 मार्च को आकाश में चंद्रमा का रंग कुछ देर के लिए लाल या गुलाबी रंग में नजर आएगा इसलिए इसे ब्लड मून (Blood Moon) कहा जा रहा है। दरअसल ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक चंद्रमा के रंग परिवर्तन को आने वाले खतरे के रूप में देखा जाता है इसलिए ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है जबकि वैज्ञानिकों के मुताबिक ये केवल एक घटना है, जिससे कोई नुकसान नहीं होता है। चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देखा जा सकता है, इससे आंखों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बात करें।
Credit: Oneindia



Click it and Unblock the Notifications
