Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
आईसीयू में हैं Dharmendra, इस गंभीर समस्या के चलते आनन-फानन में किया गया भर्ती, फैंस कर रहे हैं दुआएं

Dharmendra in ICU: धर्मेंद्र को बीती शाम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पहले तो लोगों को लगा कि उनको सामान्य सी समस्या हुई है और रूटीन चेकअप के लिए ऐसा हुआ है। लेकिन अब जो खबर सामने आई है वो फैंस के दिल तोड़ने वाली है।
बता दें कि धर्मेंद्र आईसीयू में हैं और उनकी हालत बुरी है। खबरों की मानें तो हीमैन को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई थी और इसको लेकर आनन फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया।
TIME100 इवेंट में भारत की आवाज़ बनीं स्मृति ईरानी, 'स्पार्क' पहल से जोड़ेंगी इतनी लाख महिलाएं
शुरुआती रिपोर्ट्स में मीडिया के कुछ सूत्रों ने दावा किया था कि सुपरस्टार धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है क्योंकि वह नियमित जाँच करवाना चाहते थे लेकिन मामला वो नहीं है जो कि बताया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर है।
विक्की लालवानी के इंस्टाग्राम पोस्ट की मानें तो धर्मेंद्र सांस लेने में तकलीफ हो रही है इसी को लेकर वो ब्रीच कैंडी अस्पताल में पहुंचे थे। वह आईसीयू में हैं और अब सो रहे हैं। विक्की ने अस्पताल के स्टाफ से पूछा कि, "चिंता की कोई बात नहीं है?" तो वहां से जवाब आया है कि नहीं, अभी चिंता की कोई बात नहीं है।
उनकी हालत स्थिर है। उनकी हालत की बात करें तो मशीन के मुताबिक उनके पैरामीटर ठीक हैं हार्ट बीट 70 है, ब्लड प्रेशर 140 गुणा 80 है। उनका मूत्र उत्पादन भी ठीक है।" अब देखने वाली बात होगी कि धर्मेंद्र कब ठीक होकर घर वापस जाते हैं।
बॉलीवुड के हीमैन इस उम्र में भी लगातार काम करते हुए नजर आते हैं और कुछ महीनों पर रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का हिस्सा बने थे। पंजाब से आए धर्मेंद्र ने इंडस्ट्री में अपना एक अलग नाम बनाया है और अक्सर अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। धरम पाजी को शायरी का शौक है और अक्सर सोशल मीडिया पर वो लिखते रहते हैं। फिलहाल फैंस यही प्रार्थनाएं कर रहे हैं को वो जल्दी से स्वस्थ होकर वापस घर आ जाएं।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
