Latest Updates
-
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा
Dharmendra Property: परिवार को मालामाल कर गए धर्मेंद्र! पीछे छोड़ गए इतने अरबो की प्रॉपर्टी-बैंक बैंलेस-गाड़ी

Dharmendra Property: हिंदी फिल्मों के बड़े सितारे धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री का एक सुनहरा दौर भी खत्म हो गया। धर्मेंद्र ने 60 साल के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और करोड़ों की संपत्ति बनाई।
धर्मेंद्र की कुल संपत्ति कितनी थी?
खबरों के मुताबिक धर्मेंद्र की कुल संपत्ति लगभग 335 से 450 करोड़ रुपये के बीच थी। उनकी कमाई सिर्फ फिल्मों से नहीं, बल्कि कई बिजनेस और निवेश से भी होती थी।

फिल्मों के अलावा धर्मेंद्र के बिजनेस
1. रेस्टोरेंट
धर्मेंद्र ने गरम धरम नाम से रेस्टोरेंट चेन भी शुरू की, जो लोगों को बहुत पसंद आई। 2022 में उन्होंने करनाल हाईवे पर ही-मैन नाम का एक और रेस्टोरेंट खोला था।
2. प्रोडक्शन हाउस
1983 में उन्होंने परिवार के साथ विजयता फिल्म्स शुरू किया। इसी के जरिए बेताब, घायल और बरसात जैसी हिट फिल्में बनीं। बाद में देओल फिल्म्स के नाम से भी कई फिल्में बनाई गईं।

3. खेती-बाड़ी और जमीन में निवेश
धर्मेंद्र को खेती का बहुत शौक था। उन्होंने महाराष्ट्र में बड़ी-बड़ी जमीनें खरीदीं और खेती में पैसे लगाए।
रियल एस्टेट में बड़ी कमाई
उनकी कई संपत्तियां महाराष्ट्र में थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी रियल एस्टेट की कीमत ही 17 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। लोनावला में उनका 100 एकड़ में फैला शानदार फार्महाउस था, जहां आधुनिक सुविधाएँ और घोड़ों का एक बड़ा फार्म था।

लग्जरी कारों का शौक
धर्मेंद्र को कारें बेहद पसंद थीं। उनके पास नई और पुरानी दोनों तरह की लग्जरी कारें थीं, जैसे-
Mercedes-Benz SL500 - करीब 98 लाख रुपये
Range Rover Evoque - लगभग 85 लाख रुपये
कई विंटेज कारें, जिनमें एक खास Fiat कार भी शामिल थी

अस्पताल में भर्ती और आखिरी दिन
10 नवंबर को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिनों बाद परिवार उन्हें घर ले आया और वहीं उनकी देखभाल की गई। बाद में उनका निधन हो गया। उनके जाने से फिल्म जगत को बहुत बड़ा नुकसान हुआ, लेकिन उनकी यादें और काम हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
