Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
Dharmendra Death: नहीं रहे धर्मेंद्र, कई दिनों से लड़ रहे थे मौत से जंग, सदमें में देओल परिवार

Dharmendra Death: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का निधन हो गया है और लंबी बीमारी के बाद 24 नवंबर को अभिनेता ने अंतिम सांस ली है। IANS की ने इस खबर की पुष्टि की है।
बीते कई दिनों से उनके निधन को लेकर बातें हो रहीं थीं और हाल ही में तो गलत अफवाह पर देओल परिवार मीडिया पर भड़क गया था। धर्मेंद्र 89 साल के थे और कुछ दिनों पहले उनको लेकर खबर आई थी कि तबीयत अचानक बिगड़ी है। हालांकि परिवार ने अस्पताल से अभिनेता को घर लेकर आ गया था और अभी तक वहीं पर इलाज चल रहा था।
स्मृति मंधाना की शादी को लग गई किसी की नजर, पिता के बाद पलाश मुच्छल अस्पताल में हुए भर्ती
सदमें में परिवार, दुखी हैं फैंस
धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार काफी दुखी है। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अभिनेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। घर से वायरल हुए एक वीडियो को देखकर फैंस के दिल पहले ही टूट गए थे।
धर्मेंद्र के घर के बाहर जैसे ही एंबुलेंस पहुंची और श्मशान घाट में सिक्योरिटी को देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ रहे थे और बस आधिकारिक ऐलान का इंतजार था। फिलहाल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का ये चमकता सितारा अब दुनिया में नहीं रहा।
1960 में शुरु हुआ फिल्मी सफर
धर्मेंद्र ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में की थीं और साल 1960 में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करते ही छा गए थे। पंजाब के एक छोटे से परिवार से आने के बाद किसी को पता नहीं था कि एक जट एक दिन बॉलीवुड का हीमैन बन जाएगा। वो मुंबई आए और देखते ही देखते सुपरस्टार बन गए।
धर्मेंद्र ने हर तरह के किरदार निभाए और रोमांटिक हीरो से लेकर दमदार एक्शन स्टार तक करते हुए लोगों के दिलों में बस गए। दिवंगत अभिनेता ने अपने करियर में 300 से ज़्यादा फ़िल्में की हैं। इनमें से शोले समेत कई ऐसी फिल्में हैं जो कि आज भी याद की जाती हैं।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
