Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
Dhurandhar Box Office Collection Day 2: 'धुरंधर' ने दूसरे दिन की धुंआधार कमाई, तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड

Dhurandhar Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर जब से कदम रखे हैं फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने ओपिनिंग डे पर 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश हो रही है। दूसरे दिन फैन्स ने जमकर टिकट बुक किए हैं। फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैन्स को रणवीर सिंह का एक्शन अवतार कितना पसंद आ रहा है।
दूसरे दिन आदित्य धर की फिल्म ने गाड़े झंडे
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर ने झंडे गाड़ दिए हैं। फैन्स को तो अब फिल्म के दूसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट जानने का बेसब्री से इंतजार है। चलिए बिना देर किए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का आंकड़ा पार किया है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 31 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 58 करोड़ रुपये का अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है।
भारी बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म
आपको बता दें कि इस फिल्म ने रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे तमाम कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह को अपोजिट कास्ट किया गया है। फिल्म की लागत की बात करें तो फिल्म पर 275 करोड़ रुपये लगाए गए हैं जबकि फिल्म वर्ल्ड ऑफ माउथ की वजह से शानदार कलेक्शन कर रही है। फैन्स का मानना है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
धुरंधर ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने आमिर खान की फिल्म पीके (26.63 करोड़ रुपये) फर्स्ट डे, सलमान खान की फिल्म किक (26.40 करोड़ रुपये), ऋतिक रोशन की फिल्म कृष (25.50) और अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड (25.25 करोड़ रुपये) जैसी कई फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
