Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
Dhurandhar Film Review: धुआंधार कास्ट के साथ आदित्य ने रची 'धुरंधर' की दुनिया, फिल्म देखने की ये हैं वजहें
Dhurandhar Film Review: कल से रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर देखने के लिए जद्दोजहद की जा रही थी। क्योंकि प्रेस शो रखा गया, फिर टाइम चेंज हुआ। आखिरकार कैंसिल हो गया। बताया गया टेक्निकल कारण से फिल्म नहीं दिखा पाएंगे। ख़ैर 5 दिसंबर को भोरे-भोरे उठे और फिल्म देखने पहुंचे। क्योंकि फिल्म का नाम धुरंधर और भारी-भरकम कास्ट के साथ आदित्य धर बहुत दिनों बाद सिनेमाघरों में आए हैं। देखना बनता था, अब फिल्म कैसी है इस पर चर्चा करते हैं।

फिल्म की कहानी बहुत सिंपल है भारत पाकिस्तान की दुश्मनी है। जहां भारत में प्लेन हाईजैक, पार्लियामेंट अटैक और आतंकी हमले होते हैं। इनसे निपटने और करारा जवाब देने के लिए भारत के आई बी चीफ अजय सान्याल ऑपरेशन धुरंधर बनाते हैं। क्योंकि उनका मकसद है कि पाकिस्तान को अंदर से खोखला करना। इसके लिए वो एक जासूस भारत से भेजते हैं, जो वहां जाकर उनका हो जाता है। ये मोटा माटी फिल्म के पहले पार्ट का प्लॉट है। धुरंधर की पूरी कहानी देखने के लिए आपको 3 घंटे से थोड़ा ज्यादा का समय खर्च करना होगा।
फिल्म में रणवीर सिंह हमजा के किरदार में हैं। उनका पहला लुक भले ही कॉपी लगा हो, लेकिन फिल्म में ऐसा नहीं है। यहां वो बहुत ही घातक और खूंखार लगे हैं। लुक ही बस से नहीं, वो अपने काम से भी छाए हैं। एक्टिंग के मामले में भी रणवीर का काम अच्छा है। कुल मिलाकर इस फिल्म की सक्सेस रणवीर के करियर को नई उड़ान दे सकती है। रहमान बलोच के रोल में अक्षय खन्ना बेहतरीन और दमदार लगे हैं। अक्षय की एक्टिंग बिल्कुल नपी-तुली है, जो फिल्म में और जान फूकती है। अर्जुन रामपाल का बेहरम अंदाज जैसा ट्रेलर में है, उससे ज्यादा खरतरनाक फिल्म में भी है। संजय दत्त भी अपने किरदार में जबरदस्त लगे हैं। सारा अर्जुन को खूबसूरती की वजह से लिया गया है। क्योंकि फिल्म में उनका योगदान उतना ही है। बाकी सपोर्टिंग कास्ट में भी एक्टर्स का काम बेहतरीन है।
आदित्य धर अपनी उम्मीदों में खरे उतरे हैं। उनका काम जबरदस्त है। उरी के बादइसमें भी उन्होंने डायरेक्शन के साथ लेखन की जिम्मेदारी संभाली है। दोनों ही रोल में उनका काम एकदम परफेक्ट है। फिल्म के डायलॉग्स भी अच्छे हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक और फिल्म के गाने भी अच्छे हैं।
कुल मिलाकर बात इतनी है कि आप इस फिल्म को देख सकते हैं। इसमें कोई जबरदस्ती की डायलॉगबाजी नहीं है। जिससे धुरंधर के अच्छी जासूस फिल्म बनी है। इसका दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होगी।
Credit: Oneindia



Click it and Unblock the Notifications
