Latest Updates
-
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos
Gold Rate Today: सोने के भाव में नरमी, चांदी की चमक बढ़ी - जानें आज देश में 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा रेट
Gold Price Today; 12 Nov 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच डॉलर में नरमी के चलते बुधवार को सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई जबकि घरेलू सर्राफा बाज़ार में गोल्ड के भाव में थोड़ी कमजोरी आई है। हालांकि सिल्वर की कीमतों में मजबूती देखने को मिली।

अमेरिका में शटडाउन खत्म होने के बाद आर्थिक आंकड़ों के इन्फ्लो से दिसंबर में अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना को बल मिलने की उम्मीदों के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में लगातार चौथे सत्र में तेजी आई। बुधवार को डॉलर सूचकांक 99.46 के इंट्राडे निचले स्तर पर पहुंच गया।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो यहां पर मंगलवार (11 नवंबर) के मुकाबले थोड़ी कमजोरी दर्ज हुई है। इसके साथ देश में आज (बुधवार, 12 नवंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,551 रुपये प्रति ग्राम है जो कि मंगलवार को दर्ज 12,584 रुपये के मुकाबले 33 रुपये कम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,505 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल के 11,535 रुपये के मुकाबले 30 रुपये नीचे है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव आज 9,413 रुपये प्रति ग्राम है, जो मंगलवार को दर्ज 9,438 रुपये की तुलना में 25 रुपये कमजोर है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,510 रुपये है जो कि मंगलवार के बंद भाव 1,25,840 रुपये से 330 रुपये कम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,15,050 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,15,350 रुपये के मुकाबले 300 रुपये नीचे है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 94,130 रुपये है जो मंगलवार के बंद भाव 94,380 रुपये की तुलना में 250 रुपये कमजोर है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी मंगलवार के मुकाबले अच्छी बढ़त दर्ज हुई है। ऐसे में मंगलवार को दर्ज 1,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो बुधवार को देश में चांदी का भाव 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी 2000 रुपये प्रति किलोग्राम अधिक है। ऐसे में 2 दिन में चांदी की कीमत 5000 रुपये चढ़ा है।
MCX Gold Price + MCX Silver Price
अब एमसीएक्स की बात करें तो बुधवार को शुरुआती कारोबार में गोल्ड 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट लगभग 500 रुपये चढ़कर 1,24,444 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया जबकि एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट लगभग 600 रुपये से अधिक उछलकर 1,55,850 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। सत्र के दौरान सोना ने 1,24,050 रुपये का इंट्राडे लो और चांदी ने 1,55,282 रुपये का इंट्राडे लो बनाया। एमसीएक्स सोना मंगलवार को 1,23,913 रुपये पर जबकि चांदी 1,54,687 रुपये पर बंद हुआ था।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,566 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,520 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,428 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,656 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,600 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,665 रुपये प्रति ग्राम है।
इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद और केरल में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,551 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,505 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,413 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
Credit: Goodreturns



Click it and Unblock the Notifications
