Latest Updates
-
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट -
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, कब्ज से लेकर एनीमिया से मिलेगी राहत -
Rabindranath Tagore Jayanti 2026 Quotes: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर शेयर करें उनके ये अनमोल विचार
Gold Price Today: सोने के भाव में बंपर उछाल! चांदी भी चमकी - जानें देश में आज कितना महंगा हुआ 10g गोल्ड
Gold Price Today; 19 Nov 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: यूएस डॉलर में स्थिरता के साथ अच्छी स्पॉट डिमांड और अमेरिकी सेंट्रल बैंक यानी फेड द्वारा दिसंबर में फिर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच बुधवार को सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखी गई। जहां एक ओर घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने-चांदी के रेट बढ़ गए, वहीं दूसरी ओर सर्राफा बाज़ार में भी सोने और चांदी की कीमत में उछाल आई।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
एमसीएक्स पर सोने और चांदी के भाव में बुधवार को शुरुआती कारोबार में अच्छी उछाल आई। एमसीएक्स गोल्ड 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट लगभग 300 रुपये चढ़कर 1,22,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया जबकि एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट करीब 900 रुपये उछलकर 1,55,568 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई पर आ गई। सत्र के दौरान सोना ने 1,22,546 रुपये का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 1,54,484 रुपये का इंट्राडे लो बनाया। एमसीएक्स सोना मंगलवार को 1,22,640 रुपये पर जबकि चांदी 1,54,644 रुपये पर बंद हुआ था।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो मंगलवार (18 नवंबर) को दर्ज 12,336 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले आज (बुधवार, 19 नवंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,486 रुपये प्रति ग्राम पर है जो 120 रुपये ऊपर है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,445 रुपये है जो कल के बंद भाव 11,335 रुपये प्रति ग्राम से 110 रुपये अधिक है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव आज 9,364 रुपये प्रति ग्राम है, जो मंगलवार के बंद भाव 9,274 रुपये की तुलना में 90 रुपये मजबूत है।

प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,860 रुपये है जो कि मंगलवार के बंद भाव 1,23,660 रुपये से 1200 रुपये मजबूत है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,14,450 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,13,350 रुपये से 1100 रुपये ऊपर है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 93,640 रुपये है जो मंगलवार के बंद भाव 92,740 रुपये की तुलना में 900 रुपये ज्यादा है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी मंगलवार के मुकाबले उछाल दर्ज हुई है। ऐसे में कल दर्ज 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो आज देश में चांदी का भाव 1,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम अधिक है।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली (Delhi Gold Rate) में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,501 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,460 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,379 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,546 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,500 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,600 रुपये प्रति ग्राम है।
इसके अलावा, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर (Bangalore Gold Rate), पुणे, हैदराबाद और केरल में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,486 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,445 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,364 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
Credit: Goodreturns



Click it and Unblock the Notifications