Latest Updates
-
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos
Gold Rate Today: सोने का भाव लुढ़का, झटके में इतना सस्ता हुआ 24K औ 22K 10 ग्राम गोल्ड रेट - जानें नई कीमत
Gold Price Today; 4 Nov 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद कम होने के बीच अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते सोने-चांदी में मुनाफावसूली देखी गई है।

मंगलवार सुबह (4 नवंबर) घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर सूचकांक लगभग 0.20 प्रतिशत बढ़कर 100.05 पर पहुंच गया, जो तीन महीनों से अधिक समय में इसका उच्चतम स्तर है।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो यहां पर सोमवार (3 नवंबर) के मुकाबले थोड़ी कमज़ोरी दर्ज हुई है। इसके साथ देश में आज (मंगलवार, 4 नवंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,246 रुपये प्रति ग्राम है जो कि सोमवार के मुकाबले 71 रुपये नीचे है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,225 रुपये प्रति ग्राम है जो कल के मुकाबले 65 रुपये प्रति ग्राम कम है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,184 रुपये प्रति ग्राम है जो सोमवार की तुलना में 54 रुपये कमज़ोर है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,460 रुपये है जो कि सोमवार के बंद भाव 1,23,170 रुपये से 710 रुपये नीचे है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,12,250 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,12,900 रुपये के मुकाबले 650 रुपये कम है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 91,840 रुपये है जो सोमवार के बंद भाव 92,380 रुपये की तुलना में 540 पर कमज़ोर है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी सोमवार के मुकाबले कमज़ोर है। ऐसे में सोमवार को दर्ज 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो आज देश में चांदी का भाव 151 रुपये प्रति ग्राम और 1,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है, जो 3000 रुपये की कमज़ोरी को दर्शाता है।
MCX Gold Price + MCX Silver Price
अब एमसीएक्स की बात करें तो मंगलवार को शुरुआती कारोबार में थोड़ी कमजोरी दर्ज हुई। एमसीएक्स 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट सोने का भाव 0.8% या 1000 रुपये से अधिक की गिरावट के साथ 1,19,801 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे लो बनाया जबकि सत्र के दौरान 1,20,970 का इंट्राडे हाई बनाया। सोमवार को एमसीएक्स सोना 1,21,409 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, एमसीएक्स पर चांदी का भाव 1700 रुपये से अधिक टूटकर 1,46,000 रुपये प्रति किलोग्राम काइंट्राडे लो बनाया जबकि सोमवार को 1,47,758 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबारी सत्र के दौरान चांदी ने 1,47,214 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे हाई बनाया।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,251 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,240 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,199 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,246 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,225 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,184 रुपये प्रति ग्राम है। चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,273 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,250 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,390 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
Credit: Goodreturns



Click it and Unblock the Notifications
