Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
Gold Price Today, 8 Nov: सोने की चमक लगातार पड़ रही फीकी, जानें शनिवार को आपके शहर में गोल्ड रेट घटा या बढ़ा
Gold Price Today; 8 Nov 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: वैश्विक स्तर पर चल रही उथल-पुथल के साथ अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच शनिवार को घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज हुई है।

हालांकि, साप्ताहिक अवकाश के चलते एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में ट्रेडिंग बंद है। ऐसे में शुक्रवार के हिसाब से बात करें तो सोने में कमज़ोरी और चांदी में थोड़ी उछाल रही।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो यहां पर शुक्रवार (7 नवंबर) के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके साथ देश में आज (शनिवार, 8 नवंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,202 रुपये प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,185 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,152 रुपये प्रति ग्राम है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,020 रुपये है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,11,850 रुपये है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 91,520 रुपये है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी शुक्रवार के मुकाबले बहुत मामूली बदलाव हुआ है। ऐसे में शुक्रवार को दर्ज 1,52,500 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो आज देश में चांदी का भाव 1,52,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी 100 रुपये प्रति किलोग्राम कम है।
MCX Gold Price + MCX Silver Price
अब एमसीएक्स की बात करें तो शुक्रवार को 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट सोने का भाव लगभग 29 रुपये या 0.02 प्रतिशत टूटकर 1,21,038 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जबकि एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट 61 रुपये या 0.04 रुपये चढ़कर 1,47,789 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। सत्र के दौरान सोना ने 1,21,640 रुपये का इंट्राडे हाई और 1,20,551 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे लो बनाया था। वहीं, चांदी ने 149395 रुपये का इंट्राडे हाई और 147115 रुपये का इंट्राडे लो बनाया था।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति ग्राम)
24 कैरेट - 12,216 रुपए
22 कैरेट - 11,199 रुपए
18 कैरेट - 9,166 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति ग्राम)
24 कैरेट - 12,202 रुपए
22 कैरेट - 11,185 रुपए
18 कैरेट - 9,152 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति ग्राम)
24 कैरेट - 12,328 रुपए
22 कैरेट - 11,300 रुपए
18 कैरेट - 9,425 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति ग्राम)
24 कैरेट - 12,202 रुपए
22 कैरेट - 11,185 रुपए
18 कैरेट - 9,152 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति ग्राम)
24 कैरेट - 12,206 रुपए
22 कैरेट - 11,189 रुपए
18 कैरेट - 9,156 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति ग्राम)
24 कैरेट - 12,216 रुपए
22 कैरेट - 11,199 रुपए
18 कैरेट - 9,166 रुपए
पटना में सोने के दाम (प्रति ग्राम)
24 कैरेट - 12,206 रुपए
22 कैरेट - 11,189 रुपए
18 कैरेट - 9,156 रुपए
हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति ग्राम)
24 कैरेट - 12,202 रुपए
22 कैरेट - 11,185 रुपए
18 कैरेट - 9,152 रुपए
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
Credit: Goodreturns



Click it and Unblock the Notifications
