Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
Gold Price Today: यूस फेड रेट कट का असर! सोना हुआ सस्ता, देश में 22K और 24K 10g गोल्ड रेट इतना घटा
Gold Price Today; 11 Dec 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: US फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बीच गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में दमदार तेजी देखी गई। हालांकि, इसके विपरित घरेलू सर्राफा बाजार में गोल्ड में कमजोरी आई जबिक सिल्वर उछाल के साथ पहली बार प्रति किलोग्राम 2 लाख रुपये के भाव को पार करते हुए नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में MCX पर 5 फरवरी कॉन्ट्रैक्ट करीब 800 रुपये उछलकर 1,30,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर आ गया जबकि MCX सिल्वर 5 मार्च कॉन्ट्रैक्ट करीब 4,700 रुपये चढ़कर 1,93,452 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया।

सत्र के दौरान सोने ने 1,30,119 रुपये जबकि चांदी ने 1,89,908 रुपये का इंट्राडे लो बनाया। पिछले सत्र में (बुधवार को) सोना 1,29,796 रुपये/10g पर रहा था जबकि चांदी 1,88,735 रुपये/KG पर बंद हुई थी।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो बुधवार (10 दिसंबर) को दर्ज 13,031 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले गुरुवार, 11 दिसंबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 13,020 रुपये प्रति ग्राम पर है जो 11 रुपये नीचे है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,935 रुपये है जो कल के बंद भाव 11,945 रुपये प्रति ग्राम से 10 रुपये कम है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव आज 9,765 रुपये प्रति ग्राम है, जो बुधवार के बंद भाव 9,773 रुपये की तुलना में 8 रुपये कमजोर है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,200 रुपये है जो कि बुधवार के बंद भाव 1,30,310 रुपये से 110 रुपये नीचे है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,350 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,19,450 रुपये से 100 रुपये कम है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 97,650 रुपये है जो बुधवार के बंद भाव 97,730 रुपये की तुलना में 80 रुपये कमजोर है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी बुधवार के मुकाबले इसमें उछाल दर्ज हुई है। ऐसे में कल दर्ज 1,99,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो गुरुवार को देश में चांदी का भाव 2,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी प्रति किलोग्राम 2000 रुपये ऊपर है।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 13,035 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,950 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,780 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 13,146 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 12,050 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 10,045 रुपये प्रति ग्राम है।
इसके अलावा, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद और केरल में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 13,020 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,935 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,765 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
Credit: Goodreturns



Click it and Unblock the Notifications
