Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
Gold Price Today, 22 Dec: सोने में दनादन तेजी! सोमवार को देश में फिर इतना महंगा हुआ गोल्ड - जानें ताजा भाव
Gold Price Today; 22 Dec 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: आज सोने की कीमत: US फेड रेट में कटौती की बढ़ती अटकलें और अच्छी स्पॉट डिमांड के बीच सोमवार, 22 दिसंबर को घरेलू वायदा बाजार MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखी गई। वहीं घरेलू सर्राफा बाजार में भी गोल्ड-सिल्वर रेट में जबरदस्त बढ़त दर्ज हुई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के अनुसार, सोमवार को सोने की कीमतें $4,380 प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं, जो US ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों और बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों से प्रेरित था। वैश्विक वित्तीय फर्म गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि दिसंबर 2026 तक सोने की कीमतें 14% बढ़कर $4,900 प्रति औंस हो सकती हैं, जिसका मुख्य कारण केंद्रीय बैंक की उच्च मांग और फेड ब्याज दर में कटौती है।
घरेलू स्पॉट सोने की कीमतें इस साल US टैरिफ के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी की चिंताओं, मजबूत केंद्रीय बैंक की खरीदारी, भू-राजनीतिक तनाव और कम ब्याज दरों की उम्मीदों के कारण 55,000 रुपये या 73% से अधिक बढ़ गई हैं।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
MCX पर सुबह के कारोबार में सोने की कीमतें लगभग 1% बढ़ीं, जबकि चांदी की कीमतें 2% से ज़्यादा उछलीं। सुबह के कारोबारी सत्र में MCX गोल्ड 5 फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 1500 रुपये चढ़कर 1,35,698 रुपये/10g के इंट्राडे हाई जबकि MCX सिल्वर 5 मार्च कॉन्ट्रैक्ट 6000 रुपये से अधिक उछलकर 2,14,583 रुपये/Kg के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। सत्र के दौरान सोने ने 1,34,899 रुपये का इंट्राडे लो जबकि चांदी ने 2,09,475 रुपये का इंट्राडे लो बनाया। पिछले सत्र में बंद होने पर सोना 1,34,196 रुपये पर और चांदी 2,08,439 रुपये पर रहा था।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव की बात करें तो रविवार (21 दिसंबर) को दर्ज 13,418 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले सोमवार 22 दिसंबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 13,528 रुपये प्रति ग्राम पर है, जो 110 रुपये अधिक है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 12,400 रुपये है जो कल के बंद भाव 12,300 रुपये के मुकाबले 100 रुपये ऊपर है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव आज 10,146 रुपये प्रति ग्राम है, जो रविवार के बंद भाव 10,064 रुपये की तुलना में 82 रुपये मजबूत है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,280 रुपये है जो कि रविवार के बंद भाव 1,34,180 रुपये से 1100 रुपये ऊपर है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,24,000 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,23,000 रुपये से 1000 रुपये ऊपर है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 1,01,460 रुपये है जो गुरुवार के बंद भाव 1,00,640 रुपये की तुलना में 820 रुपये मजबूत है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी रविवार के मुकाबले इसमें बंपर तेजी दर्ज हुई है। ऐसे में कल दर्ज 2,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो सोमवार को देश में चांदी का भाव 2,19,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी प्रति किलोग्राम 5000 रुपये ऊपर है। बीते दिन भी चांदी 5000 रुपये महंगा हुआ था। यानी दो दिन में सिल्वर के भाव 10000 रुपये बढ़े हैं।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
दिल्ली में सोने का भाव प्रति ग्राम
- 24 कैरेट - 13,543 रुपये
- 22 कैरेट - 12,405 रुपये
- 18 कैरेट - 10,161 रुपये
चेन्नई में सोने का भाव प्रति ग्राम
- 24 कैरेट - 13,615 रुपये
- 22 कैरेट - 12,480 रुपये
- 18 कैरेट - 10,420 रुपये
मुंबई, कोलकाता और बैंगलोर में सोने का भाव प्रति ग्राम
- 24 कैरेट - 13,528 रुपये
- 22 कैरेट - 12,400 रुपये
- 18 कैरेट - 10,146 रुपये
पटना में सोने का भाव प्रति ग्राम
- 24 कैरेट - 13,533 रुपये
- 22 कैरेट - 12,405 रुपये
- 18 कैरेट - 10,151 रुपये
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
Credit: Goodreturns



Click it and Unblock the Notifications
