Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
Gold Price Today; 28 Nov: दिल्ली से चेन्नई तक सोने का भाव चढ़ा, 4 दिन में चांदी Rs 13000 उछली, जानें नई कीमत
Gold Price Today; 28 Nov 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: अच्छी स्पॉट डिमांड, US फेड द्वारा रेट कट की उम्मीद, डॉलर की कमजोरी और शादियों के सीजन के बीच बढ़ती डिमांड के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी के रेट तेजी देखी गई। वहीं घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में भी उछाल आई।
अगले हफ्ते होने वाले RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक से पहले सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। MPC मीटिंग 3, 4 और 5 दिसंबर को निर्धारित है। एक्सपर्ट्स की मानें तो यूएस फेड के रेट कट की उम्मीद और डॉलर इंडेक्स में प्रॉफिट लेने से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
शुक्रवार (28 नवंबर) को शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स गोल्ड 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट करीब 800 रुपये चढ़कर 1,26,283 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया जबकि एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट लगभग 2700 रुपये उछलकर 1,65,201 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई पर आ गई। सत्र के दौरान सोना ने 1,25,729 रुपये का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 1,63,362 रुपये का इंट्राडे लो बनाया। गुरुवार को चांदी 1,62,467 रुपये पर जबकि सोना 1,25,504 रुपये पर बंद हुआ था।

Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो गुरुवार (27 नवंबर) को दर्ज 12,775 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले आज (शुक्रवार, 28 नवंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,846 रुपये प्रति ग्राम पर है जो 71 रुपये ऊपर है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,775 रुपये है जो कल के बंद भाव 11,710 रुपये प्रति ग्राम से 65 रुपये अधिक है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव आज 9,634 रुपये प्रति ग्राम है, जो गुरुवार के बंद भाव 9,581 रुपये की तुलना में 53 रुपये मजबूत है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,28,460 रुपये है जो कि गुरुवार के बंद भाव 1,27,750 रुपये से 750 रुपये ऊपर है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,17,750 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,17,100 रुपये से 650 रुपये अधिक है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 96,34 रुपये है जो गुरुवार के बंद भाव 95,810 रुपये की तुलना में 530 रुपये मजबूत है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी गुरुवार के मुकाबले बंपर उछाल दर्ज हुई है। ऐसे में कल दर्ज 1,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो आज देश में चांदी का भाव 1,76,000रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम मजबूत है। इससे पहले चांदी की कीमत गुरुवार को 4000 रुपये, बुधवार को 2000 रुपये और मंगलवार को 4000 रुपये बढ़ी थी। इस तरह से पिछले 4 दिन में चांदी 13,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,861 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,790 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,649 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,916 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,840 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,875 रुपये प्रति ग्राम है।
इसके अलावा, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद और केरल में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,846 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,775 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,634 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
Credit: Goodreturns



Click it and Unblock the Notifications
