Latest Updates
-
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos
Gold Rate Today: रविवार को सोने का भाव घटा या बढ़ा? जानें प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K 10 ग्राम गोल्ड रेट
Gold Price Today; 2 Nov 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: रविवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया। घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने का भाव शनिवार के मुकाबले आज स्थिर है। बीते दिन 1 नवंबर को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में थोड़ी कमजोरी देखने को मिली थी जबकि इसके विपरित चांदी की कीमत में थोड़ी उछाल दर्ज हुई थी।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो यहां पर शनिवार (1 नवंबर) के मुकाबले कोई बदलाव देखने को नहीं मिली है। इसके साथ देश में आज (रविवार, 2 नवंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,300 रुपये प्रति ग्राम है जो कि शुक्रवार के मुकाबले 28 रुपये नीचे है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,275 रुपये प्रति ग्राम है जो कल के मुकाबले 25 रुपये प्रति ग्राम कम है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,225 रुपये प्रति ग्राम है जो शुक्रवार की तुलना में 21 रुपये नीचे है।

प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,000 रुपये है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,12,750 रुपये है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 92,250 रुपये है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी शनिवार को दर्ज 1,52,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले स्थिर है। यानी कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में शुक्रवार को दर्ज 1,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज देश में चांदी का भाव 152 रुपये प्रति ग्राम और 1,52,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है, जो 1000 रुपये की बढ़त को दर्शाता है।
MCX Gold Price + MCX Silver Price
अब एमसीएक्स की बात करें तो आज साप्ताहिक अवकाश के चलते ट्रेडिंग बंद है। ऐसे में शुक्रवार के बंद भाव की बाद करें तो एमसीएक्स 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट सोने का भाव 0.18% या 224 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,284 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,21,508 रुपये था। वहीं, एमसीएक्स पर चांदी का भाव 0.08% की उछाल के साथ 1,48,399 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,48,287 रुपये था। कारोबारी सत्र के दौरान सोने ने 1,22,325 रुपये का इंट्राडे हाई और 1,20,628 रुपये का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 1,50,000 रुपये का इंट्राडे हाई और 1,47,500 रुपये का इंट्राडे लो बनाया।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,315 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,290 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,240 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,300 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,275 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,225 रुपये प्रति ग्राम है।
महानगरों में चेन्नई में सबसे ज़्यादा दाम दर्ज किए गए हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,338 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,310 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,435 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
Credit: Goodreturns



Click it and Unblock the Notifications
