Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
Aaj Ka Mausam: 8 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में Yellow Alert, अगले 48 घंटे भारी
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम का उलटफेर जारी है, बारिश और कोहरे ने लोगों को तंग किया हुआ है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट काफी डराने वाला है, उसके मुताबिक अगले 3 दिनों के भीतर एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसकी वजह से 8 राज्यों में आंधी-तूफान आ सकता है। ये राज्य हैं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु।
आईएमडी ने कहा है कि 'जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा और जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी होगा और सर्दी बढ़ेगी, यही नहीं दक्षिण भारत में भी मौसम बिगड़ने की आशंका है।'

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान की आशंका है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं बुधवार यानी कि 4 जनवरी को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर , मुंबई और बिहार में सुबह हल्का घना कोहरा छाया रहा और तेज हवाएं चलती रहीं।
कई ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रहीं
कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही जिसके कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं, मौसम विभाग ने 6-7 फरवरी के बीच उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है और सैलानियों से अपील की है कि 'वो घूमने जाने से पहले इन जगहों का मौसम अपडेट जरूर चेक कल लें।'
Delhi mai Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
आज भी-एनसीआर की सुबह हल्का से मध्यम कोहरे के साथ हुई है। दिल्ली में बारिश की संभावना आज तो नहीं है लेकिन मौसम दिन में क्लाउडी हो सकता है। कोहरे और शीतलहर के चलते यहां पर येलो अलर्ट जारी है। आज यहां पर न्यूनतम तापमान 9-10डिग्री और अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री के बीच रह सकता है। वैसे यहां की आबोहवा फिर से काफी खराब हो गई है AQI 300 के पार चल रहा है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 334 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -298 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -289 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 369 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -358 AQI

Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश के लिए आज भी अलर्ट जारी
जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडोरी, भोपाल में हल्की से मध्यम बारिश, अलर्ट जारी।
Weather Updates: राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज
धौलपुर, जयपुर , अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर और बूंदी में येलो अलर्ट और चित्तौड़गढ़, में बरसेंगे बादल। येलो अलर्ट जारी।

Weather today: यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?
अयोध्या, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, महोबा, ललितपुर, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, मऊ, प्रतापगढ़, बनारस, जौनपुर में मध्यम बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी।
Credit: Oneindia



Click it and Unblock the Notifications
