Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
बिग बॉस विनर सूरज चव्हाण ने कजिन की बेटी से रचा ली शादी, दुल्हन की खूबसूरती देख मर मिटे लोग

Suraj Chavan Wedding: बिग बॉस मराठी 5 के विजेता और ज़पुक ज़पुक के अभिनेता सूरज चव्हाण ने 29 नवंबर 2025 को अपनी बचपन की दोस्त संजना गोफाण से शादी कर ली। शादी की सभी रस्में जेऊरी, सासवड (पुणे के पास) में हुआ।
एक ही दिन में सारी रस्में
खबरों के मुताबिक, सगाई, हल्दी और शादी-तीनों रस्में एक ही दिन की गईं। संजना, सूरज के कजिन की बेटी हैं। शादी खूब धूमधाम से हुई और परिवार की सभी रस्में निभाई गईं। उनका इंविटेशन कार्ड, फोटोशूट और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
बिग बॉस मराठी 5 में सूरज की जीत
सूरज ने 6 अक्टूबर 2024 को बिग बॉस मराठी 5 का खिताब जीता था। उन्हें ₹14.6 लाख, ₹10 लाख का ज्वेलरी वाउचर और एक टू-व्हीलर मिला था। अभिजीत सावंत पहले रनर-अप और निक्की तंबोली दूसरे रनर-अप बने थे।
सूरज की जिंदगी
सूरज सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और कई मराठी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं-जैसे मुसांदी (2023) और राजा रानी (2024)। उनकी जिंदगी आसान नहीं रही। उन्होंने कम उम्र में अपने पिता को कैंसर से खो दिया था और उसी दिन उनकी मां और दादी का भी निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार और पांच बहनों की ज़िम्मेदारी उठाई। उनकी मेहनत और संघर्ष की वजह से लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
