Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
Fact Check: इंद्रेश उपाध्याय से पहले इस शख्स की दुल्हनिया बन चुकी हैं शिप्रा? शादी और हनीमून की तस्वीर वायरल

Shipra Sharma first marriage Pics, Fact Check: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने हाल ही में शादी रचाई है और शिप्रा शर्मा को अपना हमसफर बनाया है। लेकिन इस शादी के बाद कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं और जो दावे किए जा रहे हैं वो काफी हैरान करने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों को लेकर कहा जा रहा है कि शिप्रा शर्मा की ये दूसरी शादी है। इंद्रेश से पहले भी उनकी शादी हो चुकी है। ऐसा दावे करने के साथ साथ तस्वीरों में महिला को मांग भरे हुए और हनीमून पर अपने पार्टनर के साथ भी देखा जा सकता है। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं वो काफी हैरान करने वाली थीं और इंद्रेश के समर्थक भी इसको देखकर काफी टेंशन में आ गए हैं।
'इतना नंगा बेशरम आदमी..' पियूष मिश्रा ने रणबीर कपूर को लेकर क्यों कही इतनी बड़ी? नहीं होगा यकीन!
क्या है इन वायरल तस्वीरों की सच्चाई?
शिप्रा शर्मा की पहली शादी और हनीमून की तस्वीरों के दावे को लेकर जब फिल्मीबीट ने फैक्ट चेक किया तो ये बिल्कुल फर्जी साबित हुआ। शिप्रा की शादी इसके पहले नहीं हुई थी और ना ही तस्वीरों में वो नजर आ रही हैं। इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि ये तस्वीरें उनकी नहीं है। किसी ने शरारत करते हुए उनका बदनाम करने के लिए ऐसी हरकत की है।

jai_jai_path नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए शख्स ने लिखा है, ये फर्जी तस्वीरें हैं। हालांकि कुछ लोग इसको सच मानकर शिप्रा को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। मालदीव्स वाली तस्वीर को एआई जनरेटेड है जिसका शिप्रा शर्मा से कोई लेना देना नहीं है। जयपुर में हाल ही में इंद्रेश ने शिप्रा को अपना हमसफर बनाया है और इस शादी में कई नामी लोग पहुंचे थे।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इन फर्जी तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इस लड़के का क्या नाम है?'' एक ने लिखा, ''मैंने व्यक्तिगत रूप से चैट जीपीटी में जांच की है कि यह नकली या एआई जनरेटेड नहीं है।'' एक ने लिखा, ''इस तरह की फेक चीजें मत फैलाओ किसी को बदनाम मत करो।'' इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं। देखिए वायरल तस्वीरें...
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
