Latest Updates
-
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने
Gold Rate Today: साल के आखिरी दिन लुढ़की सोने-चांदी की कीमत, जानें कितना हुआ सस्ता, ये हैं नए रेट
Gold Rate Today In India: साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को देश में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने में निवेश करने वालों के लिए ये खबर अच्छी हो सकती है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। लेकिन आज 31 दिसंबर को उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हाल ही में सोना जिस रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था, वहां से अब इसके दाम नीचे आ गए हैं।

बाजार जानकारों के अनुसार, निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफा निकालना शुरू कर दिया, जिससे कीमतों पर दबाव बना। साथ ही, दुनिया भर में चल रहे राजनीतिक और भू-राजनीतिक तनाव में कुछ कमी आने से सोने की सुरक्षित निवेश वाली मांग भी घट गई है।
आमतौर पर जब युद्ध या अनिश्चितता बढ़ती है, तब लोग सोने में निवेश करते हैं। लेकिन मौजूदा हालात में जोखिम थोड़ा कम दिख रहा है, इसलिए निवेशक दूसरे विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आगे भी हालात शांत रहते हैं, तो सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। वहीं किसी नई चिंता की स्थिति में सोने को फिर से सहारा मिल सकता है।
सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 136030 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 136350 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 124700 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 125000 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 102060 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 102300 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 135880 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 124550 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 136030 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 124700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 136030 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 124700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 136030 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 124700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 135880 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 124550 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 136075 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:03 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 591 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 240450 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:03 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 10562 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:05 मिनट तक 4,345.55 डॉलर रही है। इसमें 17.98 डॉलर की तेजी देखने को मिल रही है। यह 0.40 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:05 मिनट तक 72.5 डॉलर रही है। इसमें 1.26 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1.77 परसेंट के आस पास तेजी है।
Credit: Goodreturns



Click it and Unblock the Notifications
