Latest Updates
-
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने -
गर्मी में नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं? इन 4 चीजों को लगाने से दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
Apara Ekadashi 2026: क्या अपरा एकादशी वाले दिन बाल धो सकते हैं? व्रत से पहले जरूर जान लें ये नियम -
Coronavirus vs Hantavirus: दोनों में से कौन है ज्यादा खतरनाक? जानें लक्षण, बचाव और फैलने का तरीका -
गर्मियों में भी चाहिए कांच जैसा Korean Glow? डाइट में शामिल करें ये मैजिकल जूस; नोट करें रेसिपी -
Vat Savitri Vrat 2026: 16 या 17 मई, कब रखा जाएगा वट सावित्री व्रत? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने रखा बेटे का ये अनोखा नाम, जानें क्या है इस नाम का मतलब

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा हाल ही में मां बनी हैं। एक्ट्रेस इन दिनों मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही हैं। मां बनने के बाद कभी परिणीति अपना दिल-ए-हाल बताती नजर आती हैं तो कभी वह यह बताती हैं कि वह रात भर सो नहीं पा रही हैं।
बता दें कि परी ने आज तक बेटे की एक भी झलक शेयर नहीं की थी ऐसे में फैन्स को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस परी के बच्चे की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार थे तो बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने फैन्स की इच्छा पूरी कर दी है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने बेटे की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इंटरनेट पर आते ही यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैन्स तो इन तस्वीरों को देख तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
क्या रखा परिणीति ने बेटे का नाम
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में अपने बेटे की तस्वीर शेयर की है। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ही अपने बेटे की पैरों को किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में देख सकते हैं कि दोनों अपने बेटे के पैरों को थामे नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखते हैं। 'जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम- तत्र एव नीर' इसी के साथ ही परिणीति आगे लिखती हैं- हमारे बेटे का नाम है 'नीर' (शुद्ध, दिव्य असीम)।
क्या है इस नाम का मतलब
बता दें नीर नाम का अर्थ पवित्र होता है। इसे पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। यह एक संस्कृत शब्द है। इसे सरल स्वभाव के लिए भी किया जाता है। फिलहाल तो नीर की तस्वीर देख फैन्स ही क्या सितारे भी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। वरुण धवन, भारती सिंह, निम्रत कौर, गौहर खान, गीता बग्गा, राजीव अदातिया समेत तमाम सितारों ने कमेंट कर कपल को बधाई दी। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बेटे का जन्म 19 अक्टूबर को हुआ था। और बेटे के 1 महीने का होते ही कपल ने बेटे की तस्वीर साझा की है।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications