Latest Updates
-
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल
Bihar Richest Minister: नीतीश सरकार में सबसे अमीर मंत्री कौन? CM से 30 गुना अधिक संपत्ति - जानें नेटवर्थ
Bihar Richest Minister: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद नीतीश कुमार ने गुरुवार (20 नवंबर) को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। यह 10वीं बार है जब नीतीश ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश की नई सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने उप-मुख्यमंत्री जबकि 24 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

नई मंत्रियों में कई मंत्री करोड़पति हैं। ऐसे में सवाल है कि नीतीश सरकार में सबसे अमीर मंत्री कौन हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है? जहां तक मुख्यमंत्री के संपत्ति का सवाल है तो राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नीतीश कुमार की कुल संपत्ति लगभग 1.64 करोड़ रुपये है, जिसमें नकद राशि, बैंक जमा और अधिकांश अचल संपत्ति शामिल है।
बिहार सरकार में सबसे अमीर मंत्री कौन?
बिहार की नई सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल रमा निषाद, संपत्ति के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से काफी आगे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की औराई विधायक रमा निषाद ने 57 हजार मतों के बड़े अंतर अपने प्रतिद्वंदी विकासशील इंसान पार्टी के भोगेन्द्र सहनी को पराजित की हैं और इसके साथ वह सबसे अधिक अंतर से जीत दर्ज करने वाली विधायक बनीं। 58 वर्षीय रमा निषाद लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने इस दौरान अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। उनके पति अजय निषाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, जिन्होंने 2014 और 2019 में मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव जीता था।
यह दंपत्ति राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहता है, जिससे उनका परिवार क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम बन चुका है। रमा निषाद के परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। राजनीतिक व्यस्तताओं के बावजूद, वे अपने पारिवारिक जीवन को भी कुशलता से संभालती हैं। उन्होंने 1988 में बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद, उन्होंने सामाजिक और स्थानीय प्रशासन में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी। रमा निषाद भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं और पार्टी संगठन में उनकी भूमिका लगातार मजबूत हुई है।
उन्हें भाजपा की रणनीति में उत्तर बिहार का एक महत्वपूर्ण चेहरा माना जाता है। उनका निर्वाचन क्षेत्र मुजफ्फरपुर का औराई है, जो राजनीतिक रूप से काफी संवेदनशील और प्रभावशाली माना जाता है। इस क्षेत्र में रमा निषाद ने अपनी एक अलग पहचान कायम की है।
2025 के चुनाव हलफनामे के अनुसार, रमा निषाद पर दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि, इन मुकदमों का उनके राजनीतिक करियर पर कोई खास असर नहीं पड़ा है, और वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय बनी हुई हैं। आयकर रिटर्न (आईटीआर) के अनुसार, रमा निषाद की वार्षिक आय हर साल अलग-अलग रही है।
रमा निषाद की कुल संपत्ति (Rama Nishad Net Worth)
चुनावी हलफनामे में रमा निषाद ने अपनी कुल संपत्ति लगभग 31.86 करोड़ रुपये घोषित की है। इसमें 6 करोड़ 5 लाख की चल संपत्ति और 25 करोड़ 8 लाख की अचल संपत्ति शामिल है। उन पर करीब 75 लाख रुपये की देनदारियां भी हैं।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में उनकी आय 16.39 लाख रुपये दर्ज की गई, जबकि 2023-24 में यह 13.72 लाख, 2022-23 में 10.75 लाख, 2021-22 में 47.33 लाख और 2020-21 में 43.95 लाख रुपये थी। बिहार के नए मंत्रिमंडल में संपत्ति के मामले में सबसे आगे विजय कुमार सिन्हा हैं, जिनकी संपत्ति 11.62 करोड़ रुपये है। उनके बाद सम्राट चौधरी आते हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 11.34 करोड़ रुपये आंकी गई है। कुल मिलाकर देखें तो मुख्यमंत्री से लगभग 30 गुना से अधिक संपत्ति है।
Credit: Goodreturns



Click it and Unblock the Notifications
