Latest Updates
-
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व
35 साल के सिंगर की मौत पर बवाल, मां बोली- अस्पताल के बिस्तर पर भी होता रहा शोषण

Humane Sagar Death Controversy: सिंगर ह्यूमन साहू का महज 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभी तक की रिपोर्ट्स के अनुसार ह्यूमन साहू के निधन का कारण मल्टी फंक्शन फोल्योर बताया जा रहा है। इसी बीच सिंगर ह्यूमन साहू की निधन के कारण पर जरा विवाद छिड़ गया। दरअसल, प्लेबैक सिंगर की माँ, शेफाली सुना ने उनके मैनेजर और कई कार्यक्रम आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने उनके बेटे का शोषण किया, यहां तक कि जब वह गंभीर रूप से बीमार थे, तब भी।
सिंगर की मां शेफाली सदमे में हैं और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा दावा किया कि उनकी बिगड़ती सेहत के बावजूद आयोजक 35 वर्षीय सिंगर को स्टेज शो के लिए लगातार फोर्स कर रहे थे। उनके अनुसार, ह्यूमेन का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि उस समय उन्हें तुरंत आराम, इलाज और मेडिकल ट्रीटमेंट की ज़रूरत थी।
शेफाली ने कहा, "मेरे बेटे का इस्तेमाल किया गया। उन्हें गंभीर हालत में भी कार्यक्रम करने के लिए मजबूर किया गया," उन्होंने कहा, अपनी ज़िन्दगी के आखिरी कुछ महीनों को याद करते हुए भावुक हो उठीं।"
इस मामले में ह्यूमन साहू के मैनेजर की और से भी अपना पक्ष रखा गया है। उन पर लगे शोषण के आरोपों को खारिज करते हुए मैनेजर ने साफ कहा कि पूरी कहानी तथ्यों से परे है। उनके अनुसार, गायक की सेहत बिगड़ने की वजह किसी तरह का दबाव नहीं, बल्कि खुद उनकी मेडिकल से जुड़ी लापरवाही रही।
मैनेजर ने बताया कि ह्यूमन की लीवर संबंधी समस्या का ट्रीटमेंट डॉक्टरों ने पहले ही कर दिया था, लेकिन उन्होंने समय पर दवाइयां नहीं लीं और स्वास्थ्य निर्देशों का पालन नहीं किया। मैनेजर के मुताबिक, यही अनदेखी आगे चलकर सीरियस कंडीशन में बदल गई।
उन्होंने यह भी दावा किया कि ह्यूमन पर प्रदर्शन या काम करने का कोई दबाव नहीं डाला गया था। उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कई बार उन्हें आराम और इलाज पर ध्यान देने की सलाह दी गई, लेकिन वे चेतावनियों को गंभीरता से नहीं ले सके।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
