Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
IAS Sisters: कौन हैं सौम्या और सुमेघा मिश्रा? सगी बहनों ने पहली कोशिश में पास की UPSC परीक्षा, बन गईं आईएएस
IAS Sisters: कहते हैं कि कोशिश अगर दिल से की जाए तो कुछ भी हो सकता है। देश में अगर कोई सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है तो वो यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) है। इस परीक्षा को पास करना और आईएएस बनना लोगों का सपना होता है।

अगर आप से कहा जाए कि दो ऐसी बहनें भी हैं जिन्होने पहले प्रयास में ही ये परीक्षा पास कर सी और वो आईएएस बन गईं तो आपका रिएक्शन क्या होगा? जी हां, ये बात बिल्कुल सच है और ऐसा कारनामा यूपी के उन्नाव में रहने वाली दो बहनों ने करके दिखाया है। दोनों इस वक्त आईएएस हैं और उनके पिता जो कि एक प्रोफेसर हैं वो खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
Epstein Files: लड़कियों को जबरन किया जाता था प्रेग्नेंट, शारीरिक संबंध बनाते हुए घोंट देते थे गला..
सौम्या और सुमेघा मिश्रा
प्रोफेसर पिता की बेटियां जिनका नाम सौम्या मिश्रा और सुमेघा मिश्रा हैं उन्होने इतिहास रच दिया। दोनों बहनों ने पहली कोशिश में ही ये कठिन परीक्षा पास कर ली है। बता दें कि बड़ी बहन सौम्या मिश्रा ने ऑल इंडिया 18वीं रैंक (AIR 18) हासिल की है, जबकि सुमेघा ने 253वीं रैंक प्राप्त की है।
बड़ी बहन पहले से नौकरी कर रही थी और अब दोनों ने मिलकर सफलता झंडे गाड़े हैं। गौरतलब है कि सौम्या पहले से ही मिर्जापुर में एसडीएम (SDM) के पद काम कर रही थीं और साथ ही यूपीएससी की तैयारी कर रहीं थीं। सुमेघा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी बहन और परिवार को दिया है। देखने वाली बात होगी कि दोनों मिलकर अब कौन से पद को संभालती हैं। इन दोनों की तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं और लोग उनको बधाइयां देते नहीं थक रहे है।
सफलता की कहानी
इंडिया में कई ऐसी कहानियां जिनको जानकर खुशी के साथ साथ काफी हैरान भी होती है। बता दें कि सोशल मीडिया ये स्टोरीज पसंद भी की जाती हैं। कई ऐसी कहानियां भी हैं जिनपर फिल्में भी बन चुकी हैं। हर एक सफलता के पीछे अटूट मेहनत छिपी होती है। 12वीं फेल फिल्म तो आप सभी ने देखी होगी, ये फिल्म भी रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित थी।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
