Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
IND vs SA: 93 साल के टेस्ट इतिहास में भारत की सबसे बड़ी हार, दुनिया के सामने हुई बेइज्जती, 2-0 से क्लीन स्वीप
IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम को गुवाहाटी टेस्ट मैच में पूरी दुनिया के सामने शर्मसार होना पडा है। 93 सालों के टेस्ट इतिहास में भारतीय टीम को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। टेम्बा बवुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत को 408 रनों से पराजित कर दिया।
दक्षिण अफ्रीका से मिले 549 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 140 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। भारत के लिए दूसरी पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रवीन्द्र जडेजा रहे। उन्होंने 54 रनों की पारी खेली। उनके बाद दूसरे बेस्ट स्कोरर वॉशिंगटन सुंदर रहे, उन्होंने 16 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में साइमन हार्मर ने धमाल मचाते हुए 6 विकेट झटके।

भारत के लिए स्थिति शर्मनाक है. यह सिर्फ तीसरी बार है जब भारत को लगातार दो वर्षों में घरेलू टेस्ट सीरीज हारनी पड़ी है। टीम इंडिया की यह गिरती हुई फॉर्म चिंता का विषय बन गई है।
25 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि भारत ने दो सीज़न के भीतर कुल 5 टेस्ट मैच गंवाए हैं। यह आँकड़ा बताता है कि घरेलू पिचों पर कभी अजेय मानी जाने वाली भारतीय टीम अब लगातार संघर्ष करती दिखाई दे रही है।
66 साल बाद पहली बार भारत ने सिर्फ सात महीनों के भीतर पाँच टेस्ट मैचों में हार झेली है। यह सिलसिला भारतीय टीम की लगातार बिगड़ती लय और टीम संयोजन की कमियों की ओर इशारा करता है।
घर में क्लीन स्वीप झेलना भारतीय टीम के लिए बेहद दुर्लभ था, फिर भी यह सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। वर्ष 2000 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 की हार, 2024 में न्यूजीलैंड द्वारा 0-3 की करारी शिकस्त और अब 2025 में एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका के हाथों 0-2 से क्लीन स्वीप ने हिलाकर रख दिया है। टीम को फिर से पटरी पर लाने के लिए बड़े बदलावों की जरूरत है।
Credit: Oneindia



Click it and Unblock the Notifications
