Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
ठिठुरकती ठंड में वृंदावन की गलियों में पत्नी का हाथ थामे वॉक करते दिखे इंद्रेश उपाध्याय, रोमांटिक क्लिप वायरल
जाने माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय अपनी कथाओं और लीलाओं के अलावा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि इंद्रेश उपाध्याय ने 5 दिसंबर को शिप्रा शर्मा संग ब्याह रचाया था जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई थीं। किसी ने इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की जोड़ी को राधा कृष्ण की जोड़ी बताया तो किसी ने इंद्रेश उपाध्याय की लग्जरी शादी की निंदा की। हालांकि बाद में इंद्रेश उपाध्याय इन सभी ट्रोलिंग को सुन काफी नाराज हुए थे।

इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा का रोमांटिक क्लिप हुआ वायरल
इन सबके अलावा इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी शिप्रा शर्मा को लेकर भी जमकर विवाद छिड़ा था। किसी ने कहा कि यह शिप्रा की दूसरी शादी है तो किसी ने कहा कि इंद्रेश उपाध्याय लव मैरिज कर रहे हैं इसीलिए शिप्रा की बीती जिंदगी पर पर्दा डाल रहे हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक ना तो इंद्रेश उपाध्याय ने चुप्पी तोड़ी है और ना ही उनकी पत्नी शिप्रा शर्मा का कोई बयान सामने आया है, लेकिन हाल एक वीडियो जरूर इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो को देख फैन्स काफी खुश हो चुके हैं।
वृंदावन की सर्द गलियों में घूमते दिखे इंद्रेश उपाध्याय
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इंद्रेश उपाध्याय वृंदावन की सर्द गलियों में पत्नी शिप्रा संग हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आ रहे हैं। कभी इंद्रेश उपाध्याय पत्नी को शॉल उठाते दिख रहे हैं तो कभी वह पत्नी का ख्याल रखते दिख रहे हैं। इंटरनेट पर दोनों का यह रोमांटिक वीडियो छा गया है। इस वीडियो को देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है दोनों की जोड़ी ऐसे ही सलामत रहे। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- नजर ना लगे दोनों को अब।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
