Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
दिवालिया हुए गोविंदा! क्यों चंद रुपयों के लिए स्कूलों में जाकर कर रहे हैं डांस, मैनेजर ने खोला राज
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी और अपनी आर्थिक स्थिति की वजह से जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। कभी उनकी पत्नी सुनीता आहूजा उनके अफेयर्स और उनके काम ना मिलने के खुलासे करती हैं तो वहीं एक्टर गोविंदा भी काम ना मिलने की वजह से परेशान नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में गोविंदा की मैनेजर शशि सिन्हा ने इन खबरों पर बयान जारी कर इन अफवाहों को झूठा बताया है।

मैनेजर सुनीता आहूजा ने कहा कि भले ही गोविंदा ने लंबे समय से कोई बड़ी फिल्म नहीं दी है, लेकिन आज भी उन्हें बड़े प्रोड्यूसर्स और एक्टर्स के कॉल आते हैं। उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं और जल्द ही अब गोविंदा अपनी फिल्म का ऐलान करेंगे।
कंगाल हुए गोविंदा
मैनेजर ने यह भी बताया कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल रही हैं कि वह दिवालिया हो चुके हैं। हाल ही में उन्हें टैक्सी में भी सफर करते देखा गया। इसपर मैनेजर ने कहा कि गोविंदा एक नामी एक्टर रह चुके हैं उनके पास लग्जरी कारों की कमी नहीं है। प्राइवेट कार को एयरपोर्ट के अंदर जाने की अनुमति नहीं है इसीलिए उन्होंने टैक्सी की, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह दिवालिया हो चुके हैं और लोगों से पैसे मांग रहे हैं।
डांस करना उनका पेशा है
मैनेजर ने यह भी बताया कि वह निजी स्कूलों में डांस क्यों कर रहे हैं। शशि का कहना है कि डांस करना एक्टिंग करना उनका पेशा है। इसका मतलब यह कहां से हो गया कि वह दिवालिया हो गए। अगर वो अपने परिवार का ख्याल नहीं रखेंगे तो कौन रखेगा ? उनके ऊपर कई जिम्मेदारियां हैं।
करोड़ों ठुकरा चुके हैं गोविंदा
मैनेजर ने यह भी कहा कि गोविंदा करोड़ों के ऑफर्स ठुकरा चुके हैं जिसकी गवाह मैं खुद हूं। वह पहले ऐसे अभिनेता हैं जिसकी लंबे समय से कोई फिल्म नहीं आई, लेकिन बावजूद इसके हिट प्रोड्यूसर्स के उन्हें कॉल आते हैं। शशि ने आगे बताया कि अब उनके फैन्स को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। गोविंदा अब अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी 'गोविंदा फिल्म्स इंटरनेशनल' के तहत एक बड़ा प्रोजेक्ट एनाउंस करने जा रहे हैं।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
