Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
ब्राह्मण बच्चे के साथ खेसारी लाल यादव ने मंच पर किया ऐसा सुलूक? भड़क गए लोग, बोले- 'मानसिक गुलाम'
Khesari Lal Yadav Video: खेसारी लाल यादव का एक वीडियो इस वक्त एक मंच से वायरल हो रहा है जिसमें ब्राह्मण बच्चे के साथ उन्होने जो सुलूक किया वो काफी हैरान करने वाला है। चुनाव के दौरान कई तरह के विवाद उनको लेकर सामने आए थे और लोगों का कहना था कि वो चुनाव के लिए कुछ भी बोल रहे हैं।

हालांकि वो चुनाव हार गए और इसके बाद बुरी तरह से ट्रोल हुए थे। खेसारी लाल यादव ने इस वीडियो में ब्राह्मण बच्चे के पैर छूने को लेकर कुछ ऐसा कह डाला जो कि हैरान करने वाला था।
क्या है Ohh Momma? दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर रणवीर सिंह का कमेंट, फैंस के मन में उठे सवाल
दरअसल एक बच्चा मंच पर आया और अपने पसंदीदा सितारे के पैर छूकर आशीर्वाद लेने लगा। इस पर जो खेसारी का रिएक्शन था वो लोगों को हैरान कर रहा है। कुछ उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसपर भी उनको ट्रोल कर रहे हैं।
ब्राह्मण बच्चे से क्या बोले खेसारी?
वीडियो में आप देखेंगे कि एक बच्चा आता है और उनके पैर छू लेता है। इस दौरान खेसारी उसको पकड़ लेते हैं और ऐसा ना करने के लिए कहते हैं। खेसारी का मानना है कि ब्राह्मण कभी दूसरों के पैर नहीं छूते। खेसारी लाल यादव ने कहा, ''आप पैर मत छुआ करो आप ब्राह्मण कुल के आदमी हो। हम ब्राह्मण बच्चों का भी पैर छूते हैं हमारे संस्कार हैं। आप बैठ जाओ बैठ जाओ।'' इसके बाद खेसारी लाल यादव का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खेसारी लाल के ऐसे वीडियोज अक्सर सामने आते हैं जिसमें वो कुछ ऐसा कर देते हैं कि खबरों में आ ही जाते हैं।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
खेसारी लाल यादव के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गिरगिट पुरस्कार श्री खेसारी को जाता है।'' एक ने लिखा, ''हम बिहारियों में शुरू से सिखाया जाता है कि ब्राह्मण लोग पूजनीय होते है और ये खेसारी लाल यादव शुरू बोलते आ रहे है।'' एक ने लिखा, ''सलाम है खेसारी भैया को।'' एक ने लिखा, ''यही तो गुलामी है।'' एक ने लिखा, ''खेसारी लाल यादव जैसे सोच वाले लोगों को हम सम्मान करते हैं।'' एक ने लिखा, ''मानसिक गुलामी इसे कहते हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications











