Latest Updates
-
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos
माधुरी दीक्षित की इस हरकत पर आग बबूला हुए फैन्स, कर दी लीगल एक्शन की मांग...जानें क्या है मामला

धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित आज भी अपनी खूबसूरती और लुक्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं माधुरी की फिल्में और उनके गाने आज भी लोग देखना पसंद हैं। बता दें कि माधुरी 58 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी उनका डांस लोगों को दीवाना बना देता है। इसी वजह से माधुरी 'यूएस फैन मीट' और 'ग्रीट टूर' पर हैं। बीते दिन कनाडा के टोरंटो में उनका एक कार्यक्रम था। हैरानी वाली बात यह है कि वह अपने ही कार्यक्रम में तीन घंटे देरी से पहुंचीं। एक्ट्रेस का ऐसा व्यवहार लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया। इस इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और फैन्स भी माधुरी को उनके गैरजिम्मेदार व्यवहार के लिए उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
फूट फैन्स का गुस्सा...
माधुरी के टूर की क्लिप शेयर करते हुए टेक्स्ट ओवरले ने लिखा- 'अगर मैं आपको एक सलाह देना चाहूं तो मैं आपको यही कहूंगी कि आप माधुरी दीक्षित के टूर में ना जाएं और अपने पैसे बचाएं।' बता दें कि सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसा दावा कर रहे हैं कि कार्यक्रम 7:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन माधुरी दीक्षित स्टेज पर 10 बजे पहुंचीं जिस वजह से फैन्स उनसे काफी नाराज दिखे। एक यूजर ने यह तक कह दिया कि मुझे नहीं पता कि इसमें माधुरी की गलती थी या ऑर्गनाइजर्स की, लेकिन इतना ज्यादा शो लेट शुरू हुआ। पूरी तरह से समय और पैसों की बर्बादी हुई ऐसों के खिलाफ तो लीगल एक्शन लेना चाहिए।
नेहा कक्कड़ भी झेल चुकी हैं ट्रोलिंग
आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित से पहले सिंगर नेहा कक्कड़ भी अपने मेलबर्न कॉन्सर्ट में लेट पहुंची थीं। जिस वजह से नेहा कक्कड़ को जमकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। इतना ही नहीं नेहा कक्कड़ तो स्टेज पर जाते ही रोने लगी थीं। ऑर्गनाइजर्स का कहना था कि नेहा धूम्रपान कर रही थीं, जिस वजह से उन्हें देरी हुई। नेहा पर प्रतिबंध भी लगाया गया है।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
