Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
'देशद्रोही है सलमान खान, फांसी होनी चाहिए..' मिनिस्टर ने मेगास्टार के खिलाफ उगला जहर, ये है कारण?
Salman Khan Raghuraj Singh: मेगास्टार सलमान खान फिल्मों के अलावा भी कई कारणों की वजह से खबरों का हिस्सा रहते हैं। इस वक्त एक मंत्री ने उनपर हमला बोला है और उनको देशद्रोही बताते हुए फांसी की मांग की है।

जी हां, सलमान खान के फैंस काफी हैरान हैं कि कोई इस तरह की बातें ऐसे सितारे के लिए कैसे कर सकता है जो कि लोगों की मदद के लिए 24 घंटे अपने दरवाजे खुला रखता है।
अल्लू अर्जुन-लोकेश कनगराज की अगली अनटाइटल्ड फिल्म के लिए हुआ मेगा कोलैबोरेशन का ऐलान!
सलमान खान और विवादों का नाता काफी पुराना रहा है और ये पहली बार नहीं है जब किसी बड़ी हस्ती ने सलमान खान को लेकर इस तरह की बयानबाजी की है। इस मंत्री ने पाकिस्तान का नाम लेते हुए सलमान खान पर हमला बोला है।
कौन है ये मंत्री?
सुपरस्टार सलमान खान को लेकर उलटी सीधी बातें करने वाले इस मंत्री का नाम ठाकुर रघुराज सिंह है जो कि यूपी सरकार में एक दर्जा प्राप्त मंत्री है। उन्होने सलमान खान को लेकर कहा कि, ''सलमान खान देशद्रोही है और वो पाकिस्तान से प्यार करता है। उसको पाकिस्तान चला जाना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान के हिंदुओं को अपना नैन-मटक्का दिखाकर पैसा कमाता है लेकिन समर्थन के वक्त पाकिस्तान के साथ खड़ा हो जाता है और बांग्लादेश को सपोर्ट करता है। वो हिंदुओं से कमाता है और मुसलमानों को सपोर्ट करता है।'' इस तरह की बातें उन्होने सलमान खान के लिए की हैं और उनको देशद्रोही बताते हुए फांसी तक की मांग कर डाली।
बैटल ऑफ गलवान में बिजी
सुपरस्टार सलमान खान की तरफ से इस बयान को लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। वो इस वक्त अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर काफी बिजी हैं और लगातार शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली हैं। फिल्म चीन और इंडिया के सैनिकों के बीच हुए लड़ाई के ऊपर है और पूरी तरह से सच्ची घटना पर आधारित है।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
