Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Mumbai Gold Silver Price Update Today: सोना धड़ाम,चांदी भी पस्त, क्या है ताजा रेट?
Mumbai Gold Silver Price Update Today: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बजट पेश करने के बाद से लगातार सोना-चांदी के भाव में गिरावट जारी है। इनकी कीमतें राष्ट्रीय आर्थिक हालात के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियों से भी प्रभावित होती हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि आज मुंबई में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं?

क्या है आज सोना-चांदी का भाव? (Mumbai Gold Silver Price)
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में, 24-कैरेट सोना लगभग 142,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है तो वहीं चांदी की कीमतें बढ़कर 232,840 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं। MCX पर 24 कैरेट सोना भी गिरावट में दिख रहा है। इसका मतलब यह है कि अगर आप शादी या निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो फिलहाल थोड़ी राहत मिल रही है क्योंकि भाव पिछले दिनों की तुलना में थोड़ा कम हुआ है।

Gold Price Today: शहर के हिसाब से सोने के रेट ( 10 ग्राम)
- मुंबई: ₹142,890
- दिल्ली: ₹142,640
- बेंगलुरु: ₹143,000
- चेन्नई: ₹143,300
- हैदराबाद: ₹143,110
- कोलकाता: ₹142,700
Silver Price Today:शहर के हिसाब से चांदी की कीमतें ( 1 किलो )
- मुंबई: ₹232,840
- दिल्ली: ₹232,440
- बेंगलुरु: ₹233,020
- चेन्नई: ₹233,260
- हैदराबाद: ₹233,210
- कोलकाता: ₹232,530
आपको बता दें कि 3 फरवरी को भारत में फिजिकल सोने की कीमतें स्थिर हैं, गुड रिटर्न्स के डेटा के अनुसार 24-कैरेट सोने की कीमत 15,316 रुपये प्रति ग्राम , 22-कैरेट सोना 14,039 रुपये प्रति ग्राम और 18-कैरेट सोने की कीमत 11,487 रुपये प्रति ग्राम पर उपलब्ध है। मार्केट एनालिस्ट सोने की कीमतों में हालिया गिरावट के पीछे कई वजहें बता रहे हैं।
न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिक, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि 'डॉलर में तेज़ी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ बातचीत के बीच अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट आई है।'

क्या करें और क्या न करें ( Mumbai Gold Silver Price)
किसी भी काम में सफलता, सुरक्षा और सकारात्मक परिणाम के लिए यह जानना जरूरी होता है कि हमें क्या करना चाहिएऔर क्या नहीं करना चाहिए। सही दिशा में उठाया गया कदम नुकसान से बचाता है और लाभ के अवसर बढ़ाता है। सोना और चांदी की कीमतें दिनभर बदलती रहती हैं, इसलिए अंतिम निर्णय लेने से पहले अपना लोकल ज्वैलर या रेट पोर्टल चेक करना सबसे सुरक्षित है।
अफवाहों पर ना करें भरोसा, भ्रमित होने से बचें
कोई भी निर्णय लेने से पहले उससे जुड़ी सही और पूरी जानकारी लें तभी निवेश के बारे में सोचे इससे आप नुकसान ओर भ्रमित होने से बच सकते हैं। अगर आप इनवेस्ट के तहत सोना-चांदी खरीद रहे हैं तो पूरी प्लानिंग और एक्सपर्ट की सलाह लेकर इस दिशा में आगे बढ़ें। किसी भी तरह की अफवाओं पर भरोसा करके या जल्दबाजी में फैसला लेने से बचे।
Credit: Oneindia



Click it and Unblock the Notifications
